cropped-mp-samwad-1.png

स्वच्छता का नंबर-1 शहर, पर पानी में जहर! इंदौर में हड़कंप, एक की मौत.

0
Residents suffering due to contaminated drinking water in Indore, medical emergency reported

Contaminated drinking water creates health panic in Indore; administration under scanner

The country’s No. 1 clean city, but poison in the water! Panic in Indore, one dead.

Special Correspondent, Ram Lakhan Yadav, Indore. MP Samwad News.

MP संवाद, इंदौर. “देश का सबसे साफ शहर”… यही पहचान इंदौर की बनाई गई, लेकिन हकीकत इससे कितनी अलग है, यह भगीरथपुरा की त्रासदी ने साफ कर दिया। सप्लाई के नाम पर घर-घर जहरीला पानी पहुंचा और नतीजा— एक मौत, सैकड़ों बीमार, दर्जनों अस्पताल में भर्ती! फिर भी प्रशासनिक मशीनरी का जवाब—‘स्थिति नियंत्रण में है।’

70 वर्षीय नंदलाल पाल की मौत ने सवाल खड़े कर दिए हैं—
क्या इंदौर की स्वच्छता मॉडल सिर्फ अवॉर्ड जीतने तक सीमित है?
क्या नगर निगम ने चेतावनियों के बाद भी कार्रवाई deliberately टाली?
क्या यह महज़ पाइपलाइन लीकेज है या सिस्टम की घोर नाकामी?

स्थानीय लोगों का आरोप साफ है—
कई दिनों से शिकायत की, कोई सुनने नहीं आया!
और आज हालत यह है कि लगभग 150 से ज्यादा लोग बीमारी से जूझ रहे हैं, अस्पताल भरे पड़े हैं।

कांग्रेस सड़क पर उतरी, प्रदर्शन हुआ, अफसरों ने दौरा किया, बयान आए— लेकिन बड़ा सवाल वही है…
निगम जिम्मेदार कौन?
लापरवाही पर कार्रवाई कब?

एक सच्चाई साफ है—
इंदौर की चमकती इमेज के पीछे सिस्टम की जल-व्यवस्था सड़ चुकी है, और इसकी कीमत जनता अपनी जान से चुका रही है।

IndoreWaterCrisis #IndoreNews #ContaminatedWater #PublicHealthCrisis #MPSamwad #IndoreMunicipalNegligence #CleanCityQuestions #HealthEmergency #MadhyaPradeshNews #PublicSafety

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.