cropped-mp-samwad-1.png

‘पहले कलेक्टर बुलाओ, फिर ताला खुलवाओ’ – पंचायत सचिव के खिलाफ ग्रामीणों का बिगुल.

0
Villagers lock Gorakhpur Panchayat Bhavan in Seoni demanding Collector visit and action against negligent secretary Hemraj Rahangdale

Call the Collector First, Then Unlock the Gate – Villagers Sound the Bugle Against Panchayat Secretary

Rakesh Bramhe, Special Correspondent, Seoni, MP Samwad.

Angry villagers in Seoni’s Gorakhpur locked the Panchayat Bhavan, demanding the Collector’s visit before reopening. They accused Secretary Hemraj Rahangdale of being absent for over 18 months, halting development and government schemes. Women and Panchayat members have united, demanding his dismissal for negligence and accountability.

MP संवाद, बरघाट (सिवनी)। ग्राम पंचायत गोरखपुर में सचिव हेमराज राहंगडाले की लगातार गैरहाज़िरी और मनमानी से परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार ग्राम पंचायत भवन पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कलेक्टर गांव नहीं आएंगी, तब तक पंचायत भवन का ताला नहीं खुलेगा।

डेढ़ साल से नहीं दिखा सचिव

ग्राम पंचायत सचिव हेमराज राहंगडाले से जब इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने खुद माना कि वे डेढ़ साल से पंचायत नहीं गए। उनकी यह बेशर्मी भरी स्वीकारोक्ति ग्रामीणों के गुस्से को और बढ़ा गई।

महिलाएँ और जनप्रतिनिधि मैदान में

पंचायत की सरपंच, उपसरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी हैं। उनका आरोप है कि सचिव की लापरवाही के कारण गाँव के लोग सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं।

शासन की योजनाएँ अधर में

ग्रामीणों ने बताया कि 15 तारीख के बाद ग्रामसभा आयोजित की जानी थी, लेकिन अब तक बैठक नहीं हुई। सचिव की अनुपस्थिति से विकास कार्य और शासकीय योजनाएँ ठप हैं।

बर्खास्तगी की माँग पर अड़े ग्रामीण

ग्रामीणों ने साफ कह दिया है कि अब वे लापरवाह सचिव को बर्खास्त करने की माँग पर अड़े रहेंगे। उन्होंने जिला पंचायत सिवनी सीईओ और बरघाट जनपद पंचायत सीईओ को सूचना भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.