cropped-mp-samwad-1.png

स्कूल की राह में खतरा – बालाघाट के बच्चे जोखिम में पढ़ाई, प्रशासन की खामोश.

0
Balaghat children crossing fast-flowing Nehra river daily to reach Durendea School – mpsamwad.com news.

Danger on the Way to School – Balaghat Children Risk Their Lives for Education, While Administration Remains Silent.

Anand Tamrakar, Senior Correspondent, Balaghat, MP Samwad.

In Balaghat, children from Pipariya village risk their lives daily crossing the fast-flowing Nehra river to reach Durendea School. They carry bags, uniforms, and bicycles through dangerous waters twice a day. Despite the risks, administration remains silent, raising urgent concerns about child safety and education access.

MP संवाद, बालाघाट जिले के परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पिपरिया गांव के बच्चों को दुरेन्दा स्कूल जाने के लिए नेहरा नदी के खराडीघाट से गुजरना पड़ता है। तेज बहते पानी में से स्कूल पहुंचना बच्चों के लिए जिंदगी और पढ़ाई दोनों का जंग बन गया है।

बच्चों का अनोखा संघर्ष

स्कूल जाते समय किताब और ड्रेस भीगी ना हो, इसके लिए बच्चे पहले यूनिफार्म और बैग को सुरक्षित रखते हैं, फिर साइकिल कंधे पर उठाकर नदी पार करते हैं। इसके बाद वे वापसी में बैग और किताबें ले जाते हैं। इस प्रक्रिया में बच्चों को दो बार खतरनाक पानी पार करना पड़ता है।

मासूमों का हौसला – खतरे पर भी पढ़ाई

यह संघर्ष रोजाना बच्चों की जान जोखिम में डालता है, लेकिन उनके हौसले और पढ़ाई के प्रति जुनून को देख कर यह साफ है कि ये मासूम शिक्षा के लिए किसी भी खतरे से नहीं डरते।

स्थानीय परिस्थिति और दूरी

पिपरिया गांव, वर्तमान विधायक मधु भगत के गांव से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इन कठिन परिस्थितियों में भी बच्चे स्कूल जाने की जिद पर कायम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.