cropped-mp-samwad-1.png

बिना अनुमति, बिना सर्टिफिकेट – अवैध पैथोलॉजी पर कार्रवाई.

0
Administration sealing Radhe Pathology in Katni for operating illegally without permission or certificates amid growing concerns over health safety violations

Without Permission, Without Certificate – Action Taken Against Illegal Pathology Labs.

Mohan Nayak, Special Correspondent, Katni, MP Samwad.

Katni, the administration sealed Radhe Pathology after finding it operating illegally without certificates or permissions. Many such pathology labs are running unchecked in the city, raising serious questions on health safety. Authorities face criticism for targeting only one lab while ignoring the widespread illegal medical practices.

MP संवाद, कटनी शहर में बिना अनुमति और पंजीयन के कई पैथोलॉजी धड़ल्ले से चल रही हैं। ये लैब्स न तो प्रदूषण विभाग से प्रमाणित हैं, न ही बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की अनुमति ले रखी है। सवाल यह है कि ऐसे में इन लैब्स की जांच रिपोर्ट कितनी विश्वसनीय है?

बरगवा की राधे पैथोलॉजी पर गिरी गाज

एसडीओ (राजस्व) प्रमोद कुमार चतुर्वेदी के निर्देश पर गठित दल ने बरगवा स्थित राधे पैथोलॉजी को सील किया। संचालक आशीष मिश्रा डीएमएलटी डिग्रीधारी हैं, लेकिन खुद रिपोर्ट पर हस्ताक्षर कर नियम तोड़ रहे थे।

प्रशासन की दिखावटी कार्रवाई या सख्त कदम?

राधे पैथोलॉजी को तो सील कर दिया गया, लेकिन शहर में चल रही बाकी अवैध लैब्स पर कब कार्रवाई होगी? क्या प्रशासन वाकई सख्त है या सिर्फ औपचारिकता निभा रहा है?

जनता की जान से खिलवाड़

बिना मान्यता और बिना सुरक्षा मानकों के चल रही इन लैब्स में गलत रिपोर्ट आने का खतरा बढ़ जाता है। इससे मरीजों का इलाज बिगड़ सकता है और उनकी जान भी खतरे में पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.