cropped-mp-samwad-1.png

MP में निगम और परिषद का टैक्स अब ऑनलाइन – ई-नगर पालिका पोर्टल से.

0
Madhya Pradesh citizens paying municipal corporation and council taxes online through e-Nagar Palika portal with Lok Adalat benefits

In MP, Municipal Corporation and Council taxes can now be paid online through the e-Nagar Palika portal.

Mohan Nayak, Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.

Madhya Pradesh citizens can now pay Municipal Corporation and Council taxes online through the e-Nagar Palika portal. With Lok Adalat benefits and digital payment options, taxpayers can settle dues easily and get relief from penalties. The initiative aims to boost online revenue collection and ensure citizen convenience.

MP संवाद, कटनी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर निगम के संपत्ति एवं जल उपभोक्ता प्रभार की बकाया राशि को घर बैठे जमा करने की सुविधा प्रदान करने हेतु ई-नगर पालिका पोर्टल एमपी 2.0 सर्वर तैयार किया गया है।
नागरिक शनिवार, 13 सितंबर 2025 को नगर के विभिन्न पांच स्थलों पर आयोजित होने वाली लोक अदालत के साथ ही https://www.enagarpalika.mp.gov.in/ पोर्टल के माध्यम से भी अपने बकाया संपत्ति कर एवं जल उपभोक्ता प्रभार की राशि का भुगतान कर, नियमानुसार अधिभार में मिलने वाली छूट का लाभ ले सकते हैं।

इसके लिए नागरिकों को प्ले स्टोर से एमपी ई-नगर पालिका एप्लिकेशन डाउनलोड कर अपनी सिटीजन आईडी बनानी होगी। इस आईडी से करदाता आसानी से संपत्ति कर एवं जलकर का भुगतान कर लोक अदालत में मिलने वाली छूट का लाभ उठा सकते हैं।

साथ ही, नागरिक नगर निगम कार्यालय, सुभाष चौक, जोन कार्यालय (बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास), खिरहनी फाटक एवं माधव नगर उपकार्यालय में स्थित संग्रहण काउंटर पर भी भुगतान कर छूट का लाभ ले सकते हैं।

निगमायुक्त नीलेश दुबे ने नगर के समस्त करदाताओं से अपील की है कि वे ऑनलाइन सुविधा या शिविर स्थलों पर पहुंचकर अपने बकाया करों का भुगतान कर लोक अदालत में मिलने वाली छूट के सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

नीचे दिए गए लिंक से भी आप डाउनलोड कर सकते है.

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mpuadd.enpcitizen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.