cropped-mp-samwad-1.png

विदिशा, बरसात का कहर – रास्ते में बह गया ग्रामीण.

0
Villager swept away in Vidisha floods near Bavna river, heavy rains cause tragedy – mpsamwad.com

Vidisha, Rain Havoc – Villager Swept Away on the Way.

Sitaram Kushwaha, Special Correspondent, Vidisha, MP Samwad.

Heavy rains in Vidisha turned tragic when a villager, Manoj Lodhi, was swept away by the overflowing Bavna river while returning home. Despite police and locals’ search, his motorcycle was only found the next morning. The incident highlights the deadly impact of monsoon floods and poor safety measures in rural Madhya Pradesh.

MP संवाद, ग्यारसपुर तहसील के थाना हैदरगढ़ अंतर्गत सेमरा टप्पा निवासी 45 वर्षीय मनोज लोधी (पुत्र रंजीत लोधी) गुरुवार रात बागरोद से गांव लौट रहे थे। रात 10 से 11 बजे के बीच जब वे वावना नदी, दैयरपुर इमलाधाम के पास पहुँचे, तभी तेज बारिश से उफनती नदी ने उन्हें अपनी लहरों में बहा लिया।


परिवार की गुहार और पुलिस की खोज

शुक्रवार सुबह परिजनों ने हैदरगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। शनिवार सुबह करीब 9 बजे जब नदी का पानी कुछ उतरा, तब नदी में मनोज की मोटरसाइकिल दिखाई दी। इसी से हादसे की पुष्टि हुई।


हादसे के हालात

गुरुवार शाम 8 बजे से 10 बजे के बीच क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी, जिससे सभी नदी-नाले उफान पर आ गए थे। इसी दौरान मनोज लोधी हादसे का शिकार हुए। घटना स्थल पर हैदरगढ़ और त्योंदा पुलिस की टीम ने पहुंचकर तलाश शुरू की।


ग्रामीणों की भीड़

हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी किनारे इकट्ठा हो गए। सभी ने मिलकर गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में पुलिस की मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.