MP SAMVAAD LOGO 2

राजनीतिक दबाव या पुलिस की लापरवाही? महिला की मौत ने विदिशा में खड़ा किया बवाल.

0
Villagers block highway in Vidisha with deceased woman’s body demanding action against quack doctor and accusing police of negligence.

Political Pressure or Police Negligence? Woman’s Death Sparks Uproar in Vidisha.

Sitaram Kushwaha, Special Correspondent, Vidisha, MP Samwad.

The death of 35-year-old Kranti Bai Lodhi during treatment by a quack doctor in Vidisha sparked massive outrage. Villagers blocked the highway with her body, accusing police of negligence and political pressure. The case highlights growing anger against illegal medical practices and police inaction in Madhya Pradesh.

MP संवाद, विदिशा जिले के थाना त्यौदा अंतर्गत कस्बा बागरोद में बुधवार सुबह हंगामा खड़ा हो गया। मृतक महिला क्रांति बाई लोधी (35 वर्ष) के परिजनों ने शव को नेशनल हाईवे 146 पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 बजे तक सैकड़ों ग्रामीणों ने हाईवे रोके रखा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप रहा।

पुलिस प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप

मृतका के पति गोपाल सिंह लोधी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि झोलाछाप डॉक्टर लखन रघुवंशी के खिलाफ राजनीतिक दबाव के कारण एफआईआर दर्ज नहीं की गई। आरोप है कि डॉक्टर इलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ने पर शव अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। परिजन बोले कि पुलिस ने रात में ही जल्दबाजी में पोस्टमार्टम करा दिया और रिपोर्ट छिपाने की कोशिश की। यहां तक कि थाने में एफआईआर लिखवाने पर टालमटोल की गई और परिवार का मोबाइल भी छीन लिया गया।

SDM और SDOP के हस्तक्षेप से खत्म हुआ जाम

लगातार बढ़ते तनाव के बीच मौके पर एसडीएम विजय राय और एसडीओपी पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि एफआईआर दर्ज की जाएगी। परिजनों को थाने ले जाकर मामला दर्ज कराया गया और महिला का दोबारा पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया। इसके बाद हाईवे से जाम हटाया गया। इस बीच मेडिकल टीम ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक को सील कर दिया।

विशेष सूत्रों के हवाले से पता चला है कि लखन रघुवंशी विगत कई वर्षों से कस्बा बागरोद में प्रैक्टिस कर रहे है पहले भी कई बार इनकी शिकायत की जा चुकी है पर आज तक प्रशासन ने इन पर कोई कार्यवाही नहीं की है. लखन रघुवंशी अपनी क्लीनिक पर अक्सर लोगों के साथ गांजा पार्टी करते है जिनमें लखन रघुवंशी भी शामिल रहते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.