MP SAMVAAD LOGO 2

एम्बुलेंस में मरीज नहीं, ‘म्याऊं-म्याऊं’ निकली!

0
Ambulance caught smuggling mephedrone drugs in Mandsaur, seized by narcotics bureau team – mpsamwad.com

No Patient in the Ambulance, Only ‘Meow-Meow’ Found!

Special Correspondent, Mandsaur, MP Samwad.

IN A SHOCKING INCIDENT FROM MANDSAUR, AN AMBULANCE—MEANT TO TRANSPORT PATIENTS—WAS USED TO SMUGGLE 1.6 KG OF MEPHEDRONE (“MEOW MEOW”). THE NARCOTICS BUREAU SEIZED THE SYNTHETIC DRUG DURING A RAID, EXPOSING A NEW TACTIC IN DRUG TRAFFICKING. THREE SUSPECTS HAVE BEEN ARRESTED.

MP संवाद, मंदसौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मरीजों की जान बचाने वाली एम्बुलेंस ही नशे की खेप पहुंचाने का जरिया बन गई। सोमवार को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस से 1.609 किलोग्राम सिंथेटिक ड्रग ‘म्याऊं-म्याऊं’ (मेफेड्रोन) बरामद की।

बाईपास पर रोकी गई संदिग्ध एम्बुलेंस

टीम ने मंदसौर बाईपास रोड पर सर्च ऑपरेशन चलाया। एक संदिग्ध एम्बुलेंस को रोका गया, जिसमें कोई मरीज तो था लेकिन साथ में कोई परिजन नहीं था। ड्राइवर से मरीज की बीमारी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, मगर स्थिति आपातकालीन नहीं लगी, जिससे शक और गहरा गया।

‘म्याऊं-म्याऊं’ की बड़ी खेप

तलाशी के दौरान एम्बुलेंस में छुपाकर रखे गए 1.609 किलो मेफेड्रोन ड्रग (जिसे म्याऊं-म्याऊं, व्हाइट मैजिक, बबल, MCAT के नाम से भी जाना जाता है) को टीम ने जब्त कर लिया। इसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों में बताई जा रही है।

तीन युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

ड्रग तस्करी के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को मौके से गिरफ्तार किया है। इनसे गहन पूछताछ की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई और कहां पहुंचाई जानी थी। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि ड्रग्स को गुजरात की ओर भेजा जा रहा था।


जहां एम्बुलेंस को इंसानियत की सबसे जरूरी सेवा माना जाता है, वहीं अब नशे का नेटवर्क इस भरोसेमंद साधन का दुरुपयोग करने से भी नहीं चूक रहा। यह घटना साफ इशारा करती है कि नारकोटिक्स नेटवर्क अब मेडिकल सुविधाओं की आड़ में भी अपने पांव पसार रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.