MP SAMVAAD LOGO 2

संगठन में बदलाव, सत्ता का इरादा: कांग्रेस ने बदले 71 जिलों के कप्तान.

0
Congress appoints 71 new district presidents including Jaivardhan and Priyavrat in major reshuffle, mpsamwad.com

Change in Organization, Aim for Power: Congress Replaces District Chiefs in 71 Regions.

Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.

Congress has announced a major organizational reshuffle by appointing 71 new district presidents. Prominent leaders like Jaivardhan and Priyavrat Singh have been given charge. With a focus on caste balance and young leadership, the party has clearly signaled its intent to regain power in Madhya Pradesh.

MP संवाद, भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस एक बार फिर सियासी परिदृश्य में बड़ा धमाका करने की तैयारी में नजर आ रही है। पार्टी ने 71 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है, जिसमें दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और भतीजे प्रियव्रत सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा ओमकार सिंह मरकाम, जो कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के सदस्य हैं, उन्हें भी जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

6 मौजूदा विधायक भी शामिल

कांग्रेस ने इस सूची में 6 मौजूदा विधायकों को जिलाध्यक्ष का पद देकर सभी को चौंका दिया है। इससे पार्टी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वह आगामी विधानसभा चुनावों से पहले संगठन में युवाओं और अनुभवी नेताओं के संतुलन के साथ नई जान फूंकना चाहती है।

2 महीने की मशक्कत के बाद हुई घोषणा

करीब दो महीने चली माथापच्ची के बाद एआईसीसी ने 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इस लिस्ट में ऐसे नाम भी हैं जो कभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के प्रबल दावेदार माने जाते थे।

महिलाओं और अल्पसंख्यकों को भी मिला प्रतिनिधित्व

नई सूची में कांग्रेस ने 4 महिलाओं, 2 अल्पसंख्यक नेताओं, 6 मौजूदा विधायक, और 10 पूर्व विधायकों को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
पूर्व विधायकों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

  • मुकेश पटेल (अलीराजपुर)
  • विपिन वानखेड़े (इंदौर ग्रामीण)
  • सुनीता पटेल (नरसिंहपुर)
  • प्रियव्रत सिंह (राजगढ़)
  • हर्ष विजय गहलोत (रतलाम ग्रामीण)

18 जिलाध्यक्षों को किया गया रिपीट

पार्टी ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर, विदिशा, मुरैना ग्रामीण, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, सीहोर, झाबुआ, शाजापुर, मैहर, सीधी, अशोकनगर समेत 18 जिलाध्यक्षों को दोबारा नियुक्त किया है।

जातीय समीकरण साधने की कोशिश

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए 71 जिलाध्यक्षों में से:

  • 28 सवर्ण,
  • 23 ओबीसी,
  • 8 अनुसूचित जाति,
  • 9 अनुसूचित जनजाति,
  • 1 जैन समाज से
    कुल 3 अल्पसंख्यक नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

युवा नेतृत्व पर फोकस

कांग्रेस की नई जिलाध्यक्ष टीम में 95 फीसदी नेता 50 वर्ष की उम्र के आसपास हैं। यह दर्शाता है कि कांग्रेस अब युवा और ऊर्जावान चेहरों पर दांव लगाने की रणनीति पर चल रही है।

भाजपा ने ली चुटकी

हालांकि, कांग्रेस के इस संगठनात्मक प्रयोग पर भाजपा ने चुटकी ली है और इसे “चेहरों की अदला-बदली मात्र” बताया है।

सवाल भी उठे: क्या समन्वय संभव होगा?

सबसे बड़ा सवाल ये है कि जयवर्धन सिंह, प्रियव्रत सिंह और ओमकार सिंह मरकाम जैसे दिग्गज नेता, जिनका राजनीतिक कद जीतू पटवारी से कम नहीं, क्या वे पटवारी की लीडरशिप में सहजता से काम कर पाएंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.