MP SAMVAAD LOGO 2

उर्वरक के खेल का पर्दाफाश! दस्तावेज न दिखाने पर तीन विक्रेताओं पर गाज.

0
कटनी में उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन की कार्रवाई, तीन लाइसेंस निलंबित - mpsamwad.com

The Fertilizer Scam Exposed! Three Dealers Face Action for Withholding Documents.

Mohan Nayak, Special Correspondent, Katni, MP Samwad.

In Katni district, three fertilizer dealers have been suspended for obstructing official inspection, failing to present documents, and violating storage rules. The administration acted swiftly under Collector Dilip Kumar Yadav’s directives to curb black marketing and enforce fertilizer control norms.

MP संवाद, कटनी। जिले में उर्वरक की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, टैगिंग में गड़बड़ी, मिस ब्रांडिंग और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिला स्तरीय उर्वरक गुण नियंत्रण निरीक्षण दल द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान तीन उर्वरक विक्रेताओं द्वारा निरीक्षण में सहयोग न करने, मांगे गए दस्तावेज प्रस्तुत न करने और गोदाम निरीक्षण से रोकने जैसे गंभीर कृत्यों को शासकीय कार्य में बाधा माना गया। इन विक्रेताओं के उर्वरक विक्रय प्राधिकरण पत्र (लाइसेंस) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित किए गए उर्वरक विक्रेता:

  1. मेसर्स भोलेनाथ गुप्ता, ग्राम खितौली, तहसील बरही, विकासखंड बड़वारा
    • लाइसेंस जारी: 30 जुलाई 2011
    • वैधता: 29 जनवरी 2026
    • कारण: स्रोत प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त, दस्तावेज नहीं दिखाना, गोदाम निरीक्षण में बाधा।
  2. मेसर्स विनोद गुप्ता, ग्राम खितौली, तहसील बरही, विकासखंड बड़वारा
    • लाइसेंस जारी: 22 जुलाई 2011
    • वैधता: 31 अक्टूबर 2026
    • वही कारण: दस्तावेजों की अनुपलब्धता, गोदाम निरीक्षण से रोकना।
  3. मेसर्स हनुमान बीज भंडार (प्रो. कपिल गुप्ता), ग्राम खितौली, तहसील बरही, विकासखंड बड़वारा
    • लाइसेंस जारी: 16 मई 2012
    • वैधता: 7 जनवरी 2026
    • स्रोत प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त, दस्तावेज नहीं दिखाना।

उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन

इन तीनों संस्थानों के कृत्य उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के खंड 28(1), 28(4) और 35 का स्पष्ट उल्लंघन माने गए। इसी आधार पर उर्वरक पंजीयन अधिकारी एवं उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास मनीष मिश्रा द्वारा तीनों विक्रेताओं के उर्वरक विक्रय लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.