MP SAMVAAD LOGO 2

पोस्ट ऑफिस विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने बरही के पुराने तालाब के पास बिखरे पड़े आधार कार्ड मिले

0

शब्द पावर न्यूज कटनी ।नगर परिषद बरही के अंतर्गत पुराने तालाब के पास खुले क्षेत्र में मूल आधार कार्ड बिखरे हो पड़े होने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने मुख्य पोस्ट मास्टर मुख्य डाकघर कटनी को इस पूरे घटनाक्रम की जांच 7 दिन में करके जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई का प्रस्ताव देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अपर कलेक्टर कटनी ने मुख्य पोस्ट मास्टर कटनी को लिखें पत्र में उल्लेखित किया है कि आधार कार्ड बिखरे पड़े होने की सूचना के बाद तहसीलदार बरही व नायब तहसीलदार बरही के द्वारा संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया गया। मौका स्थल की जांच कर वस्तु स्थिति का संदर्भित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसके अनुसार पुराने तालाब के पास एवं तालाब के अंदर लगभग 500से 600 मूल आधार कार्ड खुले में बिखरे हुए पाए गए ।आधार कार्ड बरही पोस्ट ऑफिस क्षेत्र अंतर्गत के हैं। जिन्हें मौके पर एकत्रित कर जप्त किया गया है।

आधार कार्ड की जब्ती उपरांत पोस्ट ऑफिस बरही का निरीक्षण किया गया। वहां पर उपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों से प्रकरण के संबंध में पूछताछ की गई एवं कथन अंकित किये गये। लेकिन पोस्ट आफिस कर्मियों द्वारा इस घटना के परिपेक्ष में संतोष जनक जवाब नहीं दिए गए। इस प्रकार इस जांच में पोस्ट ऑफिस प्रबंधन की लापरवाही प्रदर्शित होती है ।यह घटना अत्यंत गंभीर है ।जिससे पोस्टल विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह उठता है ।प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर मुख्य पोस्ट मास्टर कटनी को निर्देशित किया गया है कि वे 7 दिन के भीतर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें और दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.