MP SAMVAAD LOGO 2

डेंगू ने जड़ा दोहरा शतक।

0

ग्वालियर। शहर में डेंगू ने दोहरा शतक पूरा कर लिया है। शुक्रवार सुबह तक ग्वालियर में डेंगू के मरीजों की संख्या दो सैंकड़ा के पार हो चुकी है, जबकि डेंगू मलेरिया से एक बच्ची की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ विभाग, नगर निगम, जिला प्रशासन अलर्ट पॉजिशन में नहीं आया है। यहां बताना जरूरी है कि डेंगू के डेंजर जोन में सीमावर्ती मोहल्ले नहीं बल्कि हरिशंकरपुरम, माधव नगर, विवेक विहार, विजया नगर आदि शहर की पॉश कॉलोनियों है। यहां पढ़े लिखे और संभ्रांत लोग रहते हैं, लेकिन यहीं डेंगू का लार्वा पनप रहा है।

ग्वालियर में हर दिन के साथ डेंगू जानलेवा होता जा रहा है। गुरुवार रात को ग्वालियर के जेएएच बायोलॉजिकल लैब, जिला अस्पताल में आई 149 संदिग्ध की रिपोर्ट में 24 को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। जिसमें से 10 ग्वालियर के मरीज हैं और शेष 14 आसपास के शहरों के हैं। अभी तक ग्वालियर शहर के मरीजों की संख्या 192 थी, लेकिन यह दस नाए केस मिलने के बाद कुल डेंगू मरीज की संख्या 202 हो गई है। शहर में डेंगू का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक शहर में डीडी नगर ही डेंजर जोन में गिना जाता था। इस बार माधव नगर, विवेक बिहार, विजया नगर, हरिशंकरपुरम का वार्ड 58 और सिकंदर कंपू, गुढ़ा गुढ़ी का नाका का वार्ड 52 डेंजर जोन में आ गए हैं। वार्ड 58 में तो डेंगू से 8 साल की बच्ची भावेशा की मौत भी हो चुकी है।शहर में डेंगू फैलने का प्रमुख कारण निर्माणाधीन मकानों में भरा पानी है। इसके अलावा जानवरों को पानी पिलाने के लिए रखी गई टंकियों में लार्वा पनप रहे हैं। मलेरिया विभाग की टीम को इनमें ही ज्यादा लार्वा मिल रहे हैं।

शहर के 66 वार्डों के लिए मलेरिया विभाग के पास सिर्फ 23 कर्मचारी ही हैं। इनको डेंगू पीड़ित मरीजों के घर के आसपास सर्वे कर दवाओं का छिड़काव करना है। इतने कम कर्मचारियों से डेंगू पर कैसे कंट्रोल हो पाएगा यह बड़ा सवाल है। सीएमएचओ डॉ. आरके राजौरिया का कहना है कि जो कर्मचारी अटैच हैं उन्हें वापस भेजा जाएगा। जिससे डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

शहर के अंदर मच्छर जनित बीमारियां रफ्तार पकड़ रही हैं, लेकिन कार्रवाई में रफ्तार कम ही दिख रही है। अभी तक निगम ने सिर्फ 10 से 15 लोगों के घर डेंगू का लार्वा मिलने पर जुर्माना किया है। हालांकि निगम की फोगिंग मशीनें मैदान से गायब हैं। अब निगम खाली प्लॉट मालिकों पर ज्यादा सख्ती करने जा रहा है। उन पर जुर्माना किया जाएगा। निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि फोगिंग शहर में कराई जा रही है। साथ भी पिछले दिनों भूखंड मालिकों सहित अन्य लोगों के घरों पर लार्वा मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.