MP SAMVAAD LOGO 2

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रियंका गांधी को जवाब- काबिलियत को क़द से तोलने वाले अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले, कृपया स्वयं आईने में झांक लें। प्रियंका गांधी जी पार्ट-टाइम नेत्री हैं तो…. .

भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों  पर पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रियंका गांधी पार्ट-टाइम नेत्री हैं तो इन दो परंपराओं के फ़र्क़ को समझने की उनमें क्षमता हो, इसकी आशा मैं नहीं करता – किस परिवार के सपूतों ने अफ़ग़ानों से लेकर मुग़लों और अंग्रेजों तक से भारत माता की रक्षा हेतु अपनी जान की क़ुर्बानी दी थी, और किसने चीन से भारत की रक्षा करना तो दूर, उन्हें भारतीय ज़मीन ही भेंट के रूप में दे दी थी ? किस परिवार की दूसरी पीढ़ी ने सत्ता के लोभ में इमरजेंसी लगायी थी? और आज भी किस परिवार की वर्तमान पीढ़ी स्वयं विदेशी मंचों पर जाकर देश को बदनाम कर रही है?

दरअसल दतिया में आयोजित एक सभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने परिवार की परंपरा अच्छे से निभाई है। इन्होंने ग्वालियर-चंबल के लोगों से विश्वासघात किया है।चुनी हुई सरकार को गिराकर  धोखा दिया और पीठ में छुरा घोंपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर के कायरों और गद्दारों को इकट्ठा कर भाजपा में शामिल कर लिया। हमारे सिंधिया जी कद में थोड़े छोटे पड़ गए, लेकिन अहंकार में वाह भई वाह। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने ज्योतिरादित्य लिया के साथ  यूपी में काम किया है, कार्यकर्ताओं को उन्हें महाराज-महाराज कहना पड़ता था। सिंधिया ने अपने परिवार की परंपरा अच्छे से निभाई है।

 

जवाब में यह कहा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने-

प्रियंका गांधी जी पार्ट-टाइम नेत्री हैं तो इन दो परंपराओं के फ़र्क़ को समझने की उनमें क्षमता हो, इसकी आशा मैं नहीं करता – किस परिवार के सपूतों ने अफ़ग़ानों से लेकर मुग़लों और अंग्रेजों तक से भारत माता की रक्षा हेतु अपनी जान की क़ुर्बानी दी थी, और किसने चीन से भारत की रक्षा करना तो दूर, उन्हें भारतीय ज़मीन ही भेंट के रूप में दे दी थी ? किस परिवार की दूसरी पीढ़ी ने सत्ता के लोभ में इमरजेंसी लगायी थी? और आज भी किस परिवार की वर्तमान पीढ़ी स्वयं विदेशी मंचों पर जाकर देश को बदनाम कर रही है?

क़ाबिलियत को क़द से तोलने वाले अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले, कृपया स्वयं आईने में झांक लें। भ्रष्टाचारियों और वादाख़िलाफ़ियों के शासन को बार बार सिंधिया परिवार ने बदला है, और पुनः आपका सूपड़ा साफ़ मध्यप्रदेश से जनता करने जा रही है।अपने भाषण के दौरान ग्वालियर चंबल को “ग्वालियर चंबा” कहने वालीं प्रियंका गांधी जी को मेरे परिवार पर आक्रमण करने के लिए भी एक पर्चे पर लिखी लाइनों की आवश्यकता पड़ी। उनकी सोच और ग्वालियर चंबल को लेकर समझ कितनी है, इसका अंदाज़ा भी लग गया। ग्वालियर-चंबल की मेरी जनता से अनुरोध है कि इस अपमान और निम्न स्तर के भाषण का उत्तर ज़रूर 17 नवंबर को अपना मतदान करके दें, और कांग्रेस पार्टी को सबक़ सिखाएँ।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी किया प्रियंका पर पलटवार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रियंका गांधी जी ने श्री माधव राव सिंधिया जी के लिए जिस अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, उससे बहुत लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँची है।

जब मैं कांग्रेस के साथ जुड़ा था, मैंने माधव राव जी को बहुत करीबी से देखा। उन्हें मैंने एक योग्य जन सेवक और कांग्रेस पार्टी के एक सच्चे सिपाही के रूप में देखा। उनके लिए ऐसे अपशब्द कहना बहुत ही दुख की बात है। प्रियंका जी की बात से एक बार फिर से प्रमाणित हुआ कि गांधी परिवार का अहंकार आसमान से भी ऊँचा है। यह परिवार भले ही अपने आप को शाही परिवार समझे, इसका मतलब यह नहीं की इनका विरोध करना राजद्रोह है।

इस परिवार का अस्तित्व एक ही बिंदु पर खड़ा है, कि देश पर शासन करना एक ही परिवार के सदस्यों का जन्म सिद्ध अधिकार हैं।

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.