cropped-mp-samwad-1.png

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री के मुलताई पहुंचने पर ताप्ती के उद्गम स्थल पर किया जलाभिषेक

0

बैतूल
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शुक्रवार को बैतूल जिले के मुलताई पहुंचे। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री के मुलताई पहुंचने पर पुराना नागपुर नाका से रोड शो कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। जगह-जगह लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने आंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ रथ में केंद्रीय राज्यमंत्री व बैतूल सांसद दुर्गादास उईके, विधायक हेमंत खंडेलवाल, चंद्रशेखर देशमुख भी सवार थे। मुख्यमंत्री ने सूर्य पुत्री ताप्ती के उद्गम सरोवर पहुंचकर पुण्य सलिला का पूजन किया और जलाभिषेक कर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने महाआरती भी की और वहां मौजूद सभी लोगों को जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।

इस कार्यक्रम के उपरांत सीएम डा. यादव उत्कृष्ट स्कूल मैदान पर आमसभा में पहुंचे। यहां पर उन्होंने जिले के लिए 347 करोड़ रुपए की लागत से 1008 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.