MP SAMVAAD LOGO 2

पिकनिक स्पॉट में मना रहे थे बर्थडे पार्टी, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा की हसदेव नदी में बहे दो युवक

0

जांजगीर चांपा.

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी के पिकनिक स्पॉट में बर्थडे पार्टी मानने गए दो युवक हसदेव नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में लापता हुए है। घटना पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार की दोपहर 2 बजे ग्राम कापन निवासी सुखेंद्र बरेठ 22 वर्ष अपने दोस्तो के साथ अपनी बर्थडे पार्टी मानने के लिए अपने 12 दोस्तो के साथ देवरी गांव पहुंचे हुए थे।

सुखेंद्र बरेठ की एक दिन पहले बर्थडे था जिसके लिए आज बर्थडे पार्टी मानने के लिए गए हुए थे। इस दौरान अपने एक और साथी लिखेश पटेल 22वर्ष के साथ नहाने गया हुआ था जिसके बाद दोनों ही नदी के  तेज बहाव में बह गए। इसकी जानकारी अन्य साथियों को होने पर सूचना गांव के लोगो और पुलिस को दी गई। पंतोरा चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर सैनिकों के गोताखोर की टीम बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। खोज बीन की गई मगर कुछ पता नहीं चल सका है रात होने के कारण तलाश बंद कर दी गई है। सोमवार की सुबह से तलाश शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.