MP SAMVAAD LOGO 2

जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू की मुश्किलें बढ़ीं, डीएमएफ घोटाले में ED ने 22 अक्टूबर तक लिया रिमांड पर

0

रायपुर
कोयला घोटाले में पहले से जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू की मुश्किलें और बढ़ गई है। अब उन्हें डीएमएफ (जिला खनिज निधि मद) घोटाले में भी पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिमांड पर लिया है। कोर्ट ने गुरुवार को रानू साहू को 22 अक्टूबर तक ईडी रिमांड पर भेजने का निर्णय सुनाया। ईडी को हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उनसे पूछताछ की अनुमति दी गई है।

इसके अलावा, कोर्ट ने रानू साहू के स्वजनों को एक दिन छोड़कर उनसे मिलने की अनुमति भी दी है। बतादें कि रानू साहू को बुधवार को जेल से अदालत में पेश किया जाना था, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अदालत में पेश नहीं किया जा सका। बताया जा रहा है कि रानू साहू को हाइपर टेंशन की समस्या हुई, जिसके चलते उनकी पेशी स्थगित कर दी गई। उनकी गिरफ्तारी गुरुवार तक टल गई थी, लेकिन गुरुवार को ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.