cropped-mp-samwad-1.png

अब पराली जलाना पड़ेगा महंगा – MSP और योजना दोनों बंद!

0

Strict action on stubble burning in MP: Farmers face withdrawal of MSP and government benefits starting May 1.

Field burning stubble with thick smoke, warning about government ban in Madhya Pradesh.

Stubble burning now invites loss of MSP and welfare schemes in Madhya Pradesh – Government issues strict warning.

Now Stubble Burning Will Be Costly – MSP and Schemes Both Will Be Stopped!

Kamlesh, Editor Desk, Bhopal, MP Samwad.

मध्यप्रदेश सरकार ने पराली जलाने पर सख्त रुख अपनाया है। 1 मई से जो किसान पराली जलाएंगे, उन्हें MSP और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना जैसे लाभ नहीं मिलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तकनीक आधारित खेती और पर्यावरण सुरक्षा पर जोर दिया है।

The Madhya Pradesh government has issued strict orders against stubble burning. From May 1, farmers found burning crop residue will lose benefits of MSP and welfare schemes like the CM Kisan Kalyan Yojana. CM Mohan Yadav emphasizes environmental and soil protection through modern, sustainable farming practices.

MP संवाद, भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने पराली जलाने पर किसानों के लिए बड़ा झटका देते हुए फैसला किया है कि अब पराली जलाने वाले किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (₹6,000/वर्ष) का लाभ नहीं मिलेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं, जो 1 मई से लागू होंगे।

क्यों लिया गया यह फैसला?

  • इस साल रबी फसल के बाद पराली जलाने के मामले बढ़े, जिससे वायु और मृदा प्रदूषण की समस्या गंभीर हुई।
  • पहले जुर्माना और FIR का प्रावधान था, लेकिन अब सरकारी योजनाओं का लाभ रोकने का सख्त कदम उठाया गया है।
  • पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती है और पोषक तत्व नष्ट होते हैं।

सीएम यादव का बड़ा बयान:

“मध्यप्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है। पराली जलाने से न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान होता है, बल्कि खेतों की उत्पादकता भी घटती है। अब ऐसे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।”

क्या होगा असर?

  • पराली जलाने वाले किसानों को MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर फसल बेचने का अवसर नहीं मिलेगा।
  • किसान सम्मान निधि (₹6,000/वर्ष) और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ बंद होगा।

क्या हैं विकल्प?

सरकार ने किसानों को पराली प्रबंधन के तरीके अपनाने के लिए प्रेरित किया है, जैसे:
✔ हैप्पी सीडर और सुपर सीडर मशीनों का उपयोग
✔ पराली को खेत में ही मिट्टी में मिलाना

अतिक्रमण हटाने पर भी फोकस

सीएम यादव ने शासकीय भूमि, कुओं, बावड़ियों और सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटाने के लिए भी विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Rights Reserved for MP Samwad LLP | CoverNews by AF themes.