cropped-mp-samwad-1.png

किशोर की मौत ने खोली पोल — एंबुलेंस और डॉक्टर दोनों नदारद.

0

Teen’s death exposes the truth — both ambulance and doctor were missing.

Special Correspondent, Katni, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, कटनी। रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम सेदा में स्वास्थ्य व्यवस्था की घोर लापरवाही एक बार फिर एक परिवार की खुशियां लील गईं।

ग्राम सेदा निवासी ललित पिता ब्रजभान पटेल (उम्र 18 वर्ष) दोपहर लगभग 1:30 बजे बकरी चराने गया हुआ था। इसी दौरान वह खेत में बने एक खुले कुएं में गिर गया। मौके पर मौजूद राहगीरों और प्रत्यक्षदर्शियों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस के लिए फोन किया।

लेकिन आरोप है कि लंबे समय तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।

मजबूरी में परिजन घायल ललित को निजी साधन से
रीठी शासकीय अस्पताल
लेकर पहुंचे, जहां न तो कोई डॉक्टर मौजूद मिला और न ही तत्काल प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई।

समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण किशोर की मौत हो गई।

एंबुलेंस भी नहीं पहुंची, अस्पताल में डॉक्टर भी नहीं!

परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर एंबुलेंस पहुंच जाती और अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध होता, तो ललित की जान बचाई जा सकती थी।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ कागज़ों में चल रही हैं, जबकि ज़मीनी हकीकत बेहद भयावह है।

बड़ा सवाल

जब रीठी जैसे इलाके में—

  • आपात स्थिति में एंबुलेंस नहीं पहुंचती,
  • सरकारी अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं रहते,

तो सरकार की आपात स्वास्थ्य सेवाओं के दावे आखिर किसके लिए हैं?

रीठी थाना क्षेत्र में फिर उजागर हुई सिस्टम की नाकामी

यह पूरा मामला
रीठी थाना
क्षेत्र का है, जहां अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस मौत की जिम्मेदारी सिर्फ एक हादसा मानकर टाल दी जाएगी या फिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर कोई ठोस कार्रवाई भी होगी?

यह सिर्फ एक हादसा नहीं, सिस्टम से हुई मौत है

कुएं में गिरना दुर्घटना हो सकती है,
लेकिन एंबुलेंस का न पहुंचना और सरकारी अस्पताल में डॉक्टर का न होना — यह सीधे तौर पर सिस्टम की विफलता है।

कटनी जिले में बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाएं बता रही हैं कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्था आज भी भगवान भरोसे चल रही है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मौत के बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई होती है या एक और मामला फाइलों में दफन कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Rights Reserved for MP Samwad LLP | CoverNews by AF themes.