MP SAMVAAD LOGO 2

कमलेश शाह को गाली देना उचित नहीं, नकुलनाथ जी आदिवासी समाज से माफी मांगे : डॉ. यादव

कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अपने परिवार में ही कांग्रेस को बंद कर लिया : डॉ यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भाजपा के अंदर कांग्रेस के लोग बड़ी संख्या में आकर अपने आप में सुकून पाते हैं। राजनीतिक दृष्टि से काम करने के अवसर की प्रतीक्षा रहती है। राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के मन की जो इच्छा होती है उसके अंदर काम करने की जो सकारात्मक होनी चाहिए राजनीतिक समझ होनी चाहिए। सूझ बूझ होना चाहिए, परस्पर जो भाव होना चाहिए। सभी समाज के लोगों के साथ चलने की जो भाजपा की परंपरा है वो सहज लोगों को आकर्षित करती है।

  • कांग्रेस और खासकर इनके बड़े नेता ने अपने परिवार में कांग्रेस को बंद कर लिया है।
  • उनकी पत्नी, उनके बेटे वही नेता बनने चाहिए। आम समाज का कोई व्यक्ति नेता नहीं बनना चाहिए।
  • कमलनाथ जी के बेटे नकुलनाथ जी छिंदवाड़ा कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।
  • गौड़ समाज के नेता कमलेश शाह जी अभी तक कांग्रेस में थे, तो बहुत अच्छे थे। जिनकी तीन पीढियां विधायक रही हैं।
  • कमलेश शाह जी राज परिवार के सदस्य हैं, शाह जी हमारे परिवार में शामिल हो गए हैं अब उनको गद्दार, बिकाऊ कहना और गाली देना.. मैं इसे किसी भी दृष्टि से उचित नहीं मानता।
  • नकुलनाथ जी द्वारा आदिवासी समाज के ऐसे नेता को गाली देना, ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें उनसे और उनके पूरे समाज से क्षमा मांगना चाहिए।
  • छिंदवाड़ा में कमलनाथ की स्थिति बहुत गड़बड़ है। ये वो गड़बड़ी के प्रमाण हैं कि ये किसी समाज को नहीं जानते और किसी के बारे में कुछ भी बोल देते हैं। अपमान कर देते हैं राजनीति में इससे किसी की छवि नहीं बनती है।
  • समाज के इतने बड़े व्यक्ति का उसके उल्टे जब कमलेश शाह जी आए तो उन्होंने सम्मान के साथ कहा कि कमलनाथ जी मेरे आदरणीय रहे हैं।जब कमलेश शाह जी विनम्रता रख रहे हैं, सम्मान रख रहे हैं लेकिन आप (नकुलनाथ जी) उनको गाली दे रहे हैं।

गौरतलब है कि छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में नकुलनाथ ने नाम लिये बिना पार्टी छोड़ने वाले विधायक को ग़द्दार बताया था। अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने हाल ही में भाजपा ज्वाइन की थी।

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.