cropped-mp-samwad-1.png

कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है पूर्व विधायक मनोज चावला ने कांग्रेस छोड़ी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कि

0

आलोट के पूर्व विधायक मनोज चावला कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ ही कांग्रेस नेता प्रमोद गुगलिया ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

  • नाराज कार्यकर्ताओं ने फोटो पर पोती कालिख
  • पूर्व विधायक मनोज चावला ने छोड़ी कांग्रेस
  • सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में ली भाजपा की सदस्यता
  • प्रमोद गुगलिया ने भी ज्‍वाइन की भाजपा

रतलाम। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस नेता व आलोट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोज चावला और कांग्रेस नेता प्रमोद गुगलिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली। दोनों नेता होटल रूद्र पैलेस स्थित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में दोनों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
मनोज चावला के कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी में उनका विरोध भी शुरू हो गया है। रतलाम के नामली नगर में कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर में लगे मनोज चावला के मुंह पर कालिख पोतकर विरोध दर्ज करवाया। नामली में कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर में लगे आलोट के पूर्व विधायक मनोज चावला के फोटो पर पोती कालिख

बड़े पद पर रहे हैं गुगालिया
इधर, कांग्रेस नेता प्रमोद गुगलिया कई अहम पदों पर रहे हैं। वे मप्र कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव और पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी रहे हैं। साथ ही केन्द्र सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय, रेल मंत्रालय व कपड़ा मंत्रालय के बोर्ड में डायरेक्टर व सदस्य की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.