MP SAMVAAD LOGO 2

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन बोले- कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, भानुमती ने कुनबा जोड़ा, स्वार्थी लोगों का जमावड़ा नहीं चलता लंबे दिनों तक, बोले-यहीं से गए थे मेरे पूर्वज मध्यप्रदेश

IMG-20240213-WA0021

आजमगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की मीडिया से चर्चा
भोपाल/ आजमगढ़। कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, भानुमती ने कुनबा जोड़ा। भूतों न भविष्यति ये पहले ही असंभव था। आखिरकार स्वार्थ के लोगों का जमावड़ा लंबे दिन तक नहीं चलता नहीं है, इंडी अलायंस केवल एक शगूफा था जो सबके सामने दिखा है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा में आजमगढ़ में कही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार सुबह एक दिवसीय प्रवास के दौरान आजमगढ़ पहुंचे। आजमगढ़ हेलीपेड पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे ममता की पार्टी हो, चाहे आप की पार्टी हो, हर एक ने अपना अपना रास्ता पकड़ लिया है। कांग्रेस केवल ख्याली पुलाव बना सकती थी। कांग्रेस ने अपने सारे यत्न, पर्यंत करके सत्ता बनाने का षड्यंत्र रचा था। मुझे पहले से भरोसा था और अब जनता ने भी देख लिया है कि उनका षड्यंत्र कामयाब नहीं हुआ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने एक-एक विधानसभा और लोकसभा में पार्टी का मत प्रतिशत बढ़े, भाजपा के पक्ष से लोग जुड़े इस नाते से पूरे देश में अभियान चल रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा क्लस्टर रचना बनाई गई हैं। इसी सिलसिले में अखिल भारतीय प्रवास कार्यक्रम के तहत आजमगढ़ पहुंचा हूं। मैं अपने कार्यकर्ताओं के बीच में आकर के अत्यंत आनंदित हूं। हमारे कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से तैयारी की प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और यहां के क्लस्टर इंचार्ज के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता लोकसभा की तैयारियों में जुटे हुए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा दिनों दिन उन्नति कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी का करिश्माई नेतृत्व दिख रहा है। हम रोज, हर दिन, हर प्रकार की घटनाओं में पीएम मोदी का इंपैक्ट पाते हैं।

अरब जैसे मुस्लिम देश में मंदिर का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थान को लेकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी का दिन इतिहास में अमर कर दिया। ये प्रधानमंत्री मोदी का प्रताप है कि अरब जैसे मुस्लिम कंट्री में भी मंदिर का लोकार्पण करने के लिए वो वहां जा रहे हैं। भारत में लोकतंत्र की सबसे बड़े पद को गौरवान्वित करने का काम मोदी जी ने किया है।

तीसरी बार बनने जा रही भाजपा सरकार
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि निश्चित रूप से फिर एक बार पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के संकल्प से साथ देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हमारे भारतीय जनता पार्टी की सभी कार्यकर्ता समूचे समाज में, सभी आम जनता के बीच केंद्र और राज्य सरकार के कामों को लेकर जा रहे है। हमारे कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मोदी सरकार बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि हम सब इसी तरह की तैयारी में चाक चौबंद कर रहे हैं। सभी राज्यों से, उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम से जो जो संदेश आ रहे हैं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी फिर एक बार सरकार बनाने जा रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में उनके अच्छे काम के लिए मैं बधाई देना चाहूंगा।

मुख्यमंत्री बोले- यहां से मेरा विशेष रिश्ता, यहीं से गए थे मेरे पूर्वज
देखे वीडियो

 

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.