MP SAMVAAD LOGO 2

नवरात्र एवं दीपावली का पर्व शांति और सौहार्दपूर्वक मनाए- कलेक्टर

0

नवरात्र एवं दीपावली का पर्व शांति और सौहार्दपूर्वक मनाए- कलेक्टर

छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु बनाए कुंड- कलेक्टर

शांति समिति की बैठक में सम्पन्न

शहडोल
आगामी नवरात्र पर्व एवं दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आज कलेक्टर कार्यालय कलेक्टर के विराट सभागार में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं शांति समिति के सदस्यों की उपस्थित में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में  कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आगामी नवरात्र का पर्व एवं दीपावली का पर्व शांति और सौहार्दपूर्वक मनाया जाए।
 बैठक में कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि नगर में छोटी-छोटी दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु स्थलों को चिन्हित कर कुंड बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विसर्जन स्थालों के घाटों की साफ-सफाई, लाइटिंग, पेयजल व्यवस्था जैसे अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने कहा कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं थाना प्रभारी संयुक्त रूप से भ्रमण कर पटाखे बनाने वाले लाइसेंसधारियों के पटाखा स्थलों का निरीक्षण कर लें तथा पटाखा स्थल निर्धारित मापदंडों के अनुसार  रहें यह सुनिश्चित करें।
 बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि रावण दहन में सभी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किये जाए। उन्होंने कहा कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, थाना प्रभारी एवं तहसीलदार संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत मंदिरों का  निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जावरा विसर्जन हेतु समय व रूटचार्ट भी निर्धारित कर लें।
             बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा पंडालों में डी.जे. बजाने, मार्ग परिवर्तन जैस अन्य विषयों पर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से आवश्यक निर्णय लिए गए। गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा स्थापना, 12 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, विजयादशी (दशहरा) एवं 31 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा।
      बैठक में अध्यक्ष नगरपालिका श्री घनष्याम जायवाल, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री आर.अंजली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, शांति समिति के सदस्यगण सहित थाना प्रभारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.