MP SAMVAAD LOGO 2

मध्यप्रदेश में अमरवाड़ा और बुधनी में विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय

0

भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शपथ लेने के बाद अब मध्यप्रदेश में अमरवाड़ा और बुधनी में विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय हो गया है। सांसद निर्वाचित होने के बाद केंद्रीय मंत्री बने शिवराज विधायक के पद से इस्तीफा देंगे।

नियमानुसार शिवराज सिंह सांसद या विधायक में से एक पद पर ही रह सकते हैं। चूंकि वे 4 जून 2024 को विदिशा लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में रिजल्ट के 14 दिन के भीतर उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना होगा।

उधर, अमरवाड़ा सीट पहले से रिक्त है। दो अन्य कांग्रेस विधायक बीजेपी जॉइन कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी इस्तीफा नहीं दिया है। छह महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव के बाद बुधनी से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से सांसद बन गए हैं।

शिवराज सिंह ने रविवार को हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में मंत्री पद की शपथ भी दिलाई गई है। इसके बाद अब उनका बुदनी विधानसभा सीट से इस्तीफा होना तय हो गया है। इन स्थिति में अब बुदनी विधानसभा सीट पर उप चुनाव होगा जिसके लिए नोटिफिकेशन करने के बाद विधानसभा सचिवालय सीट रिक्त होने की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से चुनाव आयोग को भेजेगा।

ये भी जॉइन कर चुके बीजेपी

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कमलेश प्रताप शाह पिछले महीने इस्तीफा दे चुके हैं। यह सीट रिक्त घोषित हो चुकी है। विधायक कमलेश ने 29 मार्च को इस्तीफा दिया है, जिसका नोटिफिकेशन 30 मार्च को हो गया है। इसके बाद 30 सितंबर के पहले यहां नया विधायक चुनना होगा।

दूसरी ओर, विजयपुर से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत 30 अप्रैल को सार्वजनिक तौर पर बीजेपी जॉइन करने का ऐलान कर चुके हैं। इसी तरह, बीना विधायक निर्मला सप्रे में लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी सभा में बीजेपी जॉइन कर चुकी हैं। दोनों ही विधायकों ने इस्तीफा नहीं दिया है। बताया जाता है कि कांग्रेस दोनों ही विधायकों का इस्तीफा कराने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के माध्यम से विधानसभा के 1 जुलाई से शुरू होने वाले सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत करने की तैयारी कर रही है। इसके बाद इनकी सदस्यता को लेकर अंतिम स्थिति साफ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.