cropped-mp-samwad-1.png

भाजपा ने प्रदेश में झोंकी ताकत, पीएम मोदी समेत शीर्ष नेताओं की लगातार रैलियां

0
modi bjp

BJP shows strength in Madhya Pradesh, continuous rallies of top leaders including PM Modi

भोपाल ! प्रदेश में सभी सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा ने यहां पर पूरी ताकत झोंक रखी है। पार्टी के सभी शीर्ष नेता लगातार प्रदेश के दौरे कर रहे हैं। खुद पीएम मोदी एक दिन के अंतराल में दो बार आने के बाद एक बार फिर यहां पर चुनावी रैली करेंगे। जानिए कहां-कहां होंगी उनकी सभाएं।

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मध्य प्रदेश में पूरा जोर लगाया हुआ है। इस बार पार्टी का लक्ष्य प्रदेश की सभी सीटों पर जीत दर्ज करने का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार यहां पर चुनावी अभियान में जुटे हुए हैं।
पीएम ने एक दिन के अंतराल में दो बार महाकौशल अंचल का दौरा किया। अब 14 अप्रैल को मोदी फिर से प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वह नर्मदापुरम के पिपरिया में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि भाजपा ने यहां से प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी को मैदान में उतारा है।

प्रदेश में सबसे बड़ी जीत
2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने इसी सीट से प्रदेश की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। यहां से बीजेपी के राव उदय प्रताप सिंह ने तेंदुखेड़ा से कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शर्मा को चुनाव में हराया था। पीएम मोदी की रैली से नर्मदापुरम से जुड़ी बैतूल, विदिशा, जबलपुर, मंडला, दमोह एवं छिंदवाड़ा की सीटों पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

इसके एक हफ्ते बाद मोदी वापस से मध्य प्रदेश में होंगे, जहां 20 अप्रैल को उनकी सागर में जन सभा प्रस्तावित है। यहां से भाजपा ने लता वानखेड़े को चुनाव में उतारा है। उनके विरुद्ध कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला मैदान में हैं। सागर लोकसभा सीट में तीसरे चरण के तहत सात मई को मतदान कराए जाएंगे।

जेपी नड्डा भी करेंगे दौरा
इसके अलावा गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने भी मध्य प्रदेश में चुनावी रैलियां कीं। उन्होंने मंडला और कटनी में जनसभा को संबोधित किया। इसके अलावा शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश दौरे में होंगे। वह सीधी में प्रचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Rights Reserved for MP Samwad LLP | CoverNews by AF themes.