MP SAMVAAD LOGO 2

लोकसभा चुनाव के बाद बड़ा बदलाव , मप्र युवा कांग्रेस ने विधानसभा कमेटियों को भंग किया

Big change after Loksabha elections

Big change after Loksabha elections, MP Youth Congress dissolved Vidhansabha Committees

  • 10 जून को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक , बड़े बदलाव की तैयारी में युवा कांग्रेस

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद युवा कांग्रेस संगठन में कई बड़े बदलाव की तैयारी में हैं।

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ( प्रभारी मध्यप्रदेश ) शेषनारायण ओझा  की स्वीकृति व मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के आदेशानुसार मध्यप्रदेश के समस्त जिला इकाईयों के अन्तर्गत के विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं उनकी विधानसभा इकाईयों के पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया हैं , वहीं आगे कहा कि मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस सभी विधानसभा अध्यक्ष व पदाधिकारियों द्वारा अभी तक  जो संगठनात्मक सहयोग दिया उसके लिए सभी पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करती हैं ।

Big change after Loksabha elections

विवेक त्रिपाठी ने बताया कि 10 जून को कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रखी गई हैं जिसमें मुख्य रूप से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे ।

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.