MP SAMVAAD LOGO 2

कटनी में मानवता हुई शर्मसार! सिस्टम की संवेदनहीनता चरम पर.

0
कटनी में शव को कचरा ट्रॉली से ले जाने की घटना, नगर निगम की संवेदनहीनता उजागर

Humanity Shamed in Katni! System’s Insensitivity at Its Peak.

Mohan Nayak, Special Correspondent, Katni, MP Samwad.

In Katni, a shocking video revealed a dead body being dragged and loaded into a garbage tractor by the municipal team. This inhumane act has outraged the public, exposing the insensitivity of the system and raising serious questions on the dignity of the deceased.

MP संवाद, कटनी। शहर में समाजसेवियों की मौजूदगी और शव वाहनों की उपलब्धता के बावजूद नगर निगम की लापरवाही और अमानवीयता का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि नगर निगम के कचरा ढोने वाले ट्रैक्टर से एक लावारिस शव को घसीटकर ट्रॉली में डाला गया और उसी कचरा ट्रॉली में उसकी अंतिम यात्रा कराई गई।

यह नजारा न सिर्फ इंसानियत को शर्मसार करता है, बल्कि प्रशासन की संवेदनशीलता और व्यवस्था पर भी गहरे सवाल खड़े करता है।

कचरा ट्रॉली बना ‘अंतिम वाहन’

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया गया, वह नगर निगम की संपत्ति है और रोजाना कचरा ढोने के लिए उपयोग होता है। लेकिन इस बार वही ट्रॉली एक इंसान के अंतिम सफर का माध्यम बन गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की ‘शव वाहन सेवा’ केवल विशेष और प्रभावशाली लोगों के लिए उपलब्ध है। गरीब, बेसहारा या लावारिस शवों के लिए या तो यह सेवा होती ही नहीं या फिर जानबूझकर अनदेखी की जाती है।

समाजसेवियों ने जताई नाराजगी

स्थानीय सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सवाल उठाया है —

“जो इस दुनिया से चला गया, वो भी कभी किसी का अपना रहा होगा। उसे कचरे की तरह क्यों फेंका गया?”

यह घटना दर्शाती है कि नगर निगम जैसी संस्था, जिसे नागरिकों की गरिमा का अंतिम क्षण तक ख्याल रखना चाहिए, अब खुद बेरहम तंत्र में बदल चुकी है।

प्रशासनिक प्रतिक्रियाएं

  • संजय सोनी, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम:
    “कुठला थाने से लावारिस शव की सूचना आई थी, लेकिन शव वाहन उपलब्ध न होने के कारण यह स्थिति बनी। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके प्रयास किए जाएंगे।”
  • अवकाश जायसवाल, युवा पार्षद:
    “मैंने नगर परिषद में शव वाहन की मांग को लेकर प्रस्ताव दिया है। संभवतः दो-तीन महीने में नया शव वाहन उपलब्ध हो जाएगा।”
  • राजा जगवानी, समाजसेवी व कांग्रेस नेता:
    “यह घटना अमानवीय है और नगर निगम की संवेदनहीनता का प्रतीक है। यह समाज के लिए शर्मनाक और चिंता का विषय है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.