MP SAMVAAD LOGO 2

मेडिकल स्टोर सील: स्टोर पर क्यों रखी थी सल्फास?

0

Police sealed a Jhabua medical store after a fatal mix-up of Sulfas pills caused a woman’s death

Jhabua medical store sealed by police after woman's death from wrong medicine

Sealed Medical Store: Jhabua police shut down the shop after a woman died from being given Sulfas instead of painkillers.

Medical Store Sealed: Why Was Sulfas Kept at the Store?

Source -PTI Edited By MP Samwad.

लापरवाही का खौफनाक नतीजा! झाबुआ की एक महिला को दांत दर्द की दवा के बजाय सल्फास देने से मौत। दुकानदार गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर सील। जांच: जहरीली गोली दुकान पर क्यों थी?

SHOCKING NEGLIGENCE! A Jhabua woman died after a medical store gave her SULFAS instead of painkillers. Police arrested the owner under BNS Section 105. The store was SEALED as investigations reveal why the deadly pill was stocked. A tragic reminder of medical malpractice!

MP संवाद, झाबुआ – जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला को दांत दर्द की दवा के बजाय सल्फास की गोली दे दी गई, जिसके सेवन से उसकी मौत हो गई।

झाबुआ के पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने मेडिकल स्टोर के मालिक को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत गिरफ्तार किया है। घटना धरमपुरी गाँव की रहने वाली रेखा के साथ हुई, जो बृहस्पतिवार शाम को थांदला गेट के पास एक मेडिकल स्टोर पर दांत दर्द की दवा लेने गई थी।

गलत दवा खाने के बाद हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

दुकानदार ने उसे सल्फास की गोली दे दी, जिसे रेखा ने घर पर खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। परिवार ने शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सल्फास की पुष्टि, दुकान सील

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सल्फास के कारण मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद दुकान मालिक लोकेंद्र बाबेल (52) को गिरफ्तार कर लिया गया और दुकान को सील कर दिया गया।

जांच जारी: सल्फास की गोलियाँ दुकान पर क्यों थीं?

पुलिस और औषधि नियंत्रक विभाग इस बात की जाँच कर रहे हैं कि आखिर दुकान पर सल्फास की गोलियाँ क्यों रखी हुई थीं? साथ ही, महिला को गोली देने वाले विक्रेता को भी गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.