MP SAMVAAD LOGO 2

पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल. मृतक का शव बना थानों की बहस का मुद्दा.

0

Jurisdiction dispute leaves youth’s body unattended in ambulance for hours – Vidisha tragedy highlights police apathy.

Dead body left in ambulance for hours due to police jurisdiction dispute in Vidisha

Police jurisdiction dispute in Vidisha delays removal of dead body for 7 hours, raising serious concerns over responsibility.

A serious question on police administration’s responsibility. The deceased’s body became a subject of dispute between police stations.

Sitaram Kushwaha, Special Correspondent, Vidisha, MP Samwad.

विदिशा में युवक का शव 7 घंटे तक एंबुलेंस में पड़ा रहा, क्योंकि दो थाने क्षेत्राधिकार को लेकर उलझे रहे। इस घटना ने खड़ा कर दिया।

A youth’s dead body remained in an ambulance for 7 hours in Vidisha as two police stations argued over jurisdiction. This shocking incident exposed the administrative apathy and questioned the police’s humanity and responsibility

MP संवाद, विदिशा जिले में एक युवक का शव 7 घंटे तक एंबुलेंस में ही पड़ा रहा। न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी उसे लेने आया और न ही कोई कानूनी कार्रवाई की गई। इस लापरवाही की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे — शव न उठाने का कारण दो थानों के बीच का विवाद था। यह घटना पुलिस की कार्यशैली और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पड़रायत गांव के पवन आदिवासी (26) ने 3 मई को जहरीला पदार्थ खा लिया था। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 11 दिनों तक इलाज चला। हालत बिगड़ने पर 13 मई की दोपहर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

14 मई को दोपहर करीब 1 बजे जब एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज पहुंची, तब तक पवन की मृत्यु हो चुकी थी। परिजन मौके पर मौजूद थे, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने शव लेने से मना कर दिया। उनका कहना था कि जब तक पुलिस कार्रवाई नहीं होगी, वे शव नहीं लेंगे।

थाना क्षेत्र को लेकर उलझन में उलझा मामला

जब पुलिस को बुलाया गया तो मामला थाना क्षेत्राधिकार को लेकर अटक गया। सिविल लाइन थाना इसे कोतवाली क्षेत्र का मामला बता रहा था, और कोतवाली थाना इसे सिविल लाइन थाना क्षेत्र का। इसी खींचतान में 7 घंटे बीत गए और युवक का शव भीषण गर्मी में एंबुलेंस में ही पड़ा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.