cropped-mp-samwad-1.png

स्कूल या शोषण केंद्र? फीस बकाया थी, बच्ची पर बरपा शिक्षिका का कहर!

0

A teacher in Singrauli pulled out a student’s hair over unpaid fees and barred her from exams. The administration has launched an investigation into this disturbing case.

Singrauli school teacher punishing a student for unpaid fees

Singrauli private school teacher accused of punishing a student for unpaid fees

School or Exploitation Center? Teacher’s Wrath Unleashed on Girl Over Pending Fees!

Special Correspondent, Singrauli, MP Samwad.

A private school teacher in Singrauli brutally punished a Class 3 student by pulling out her hair over unpaid fees. The girl was also barred from exams. The incident sparked outrage, leading to official intervention. The district administration has initiated an investigation into this shocking case of school cruelty.

सिंगरौली जिले के एक निजी स्कूल में अमानवीयता का मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षिका ने कक्षा 3 की छात्रा को फीस न भरने की सजा देते हुए उसके सिर के बाल उखाड़ दिए। इतना ही नहीं, उसे परीक्षा में बैठने तक नहीं दिया गया। घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

सिंगरौली जिले के बिहरा गांव के बृजेश दुबे की बेटी एक निजी स्कूल पडनिया में कक्षा तीसरी की छात्रा है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार समय पर फीस नहीं भर सका। इस पर स्कूल की शिक्षिका लक्ष्मी मिश्रा ने छात्रा को प्रताड़ित किया और उसके सिर के कुछ बाल उखाड़ दिए। इतना ही नहीं, उसे परीक्षा में बैठने से भी रोक दिया गया।

छात्रा जब घर पहुंची तो उसने रोते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई। पिता बृजेश दुबे ने कहा, “मेरी बेटी का मानसिक आघात हुआ है। उसका पूरा साल बर्बाद हो गया।”

प्रशासन ने लिया संज्ञान

मामले के तूल पकड़ने के बाद सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने तत्काल शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा, “आज इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। किसी भी शिक्षण संस्थान को इस तरह की क्रूरता की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

यह मामला शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। क्या आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के साथ ऐसे ही अमानवीय व्यवहार किया जाएगा? शिक्षा सभी के लिए समान है, लेकिन क्या निजी स्कूलों के लिए फीस ही सबकुछ है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.