cropped-mp-samwad-1.png

अवैध खेती का खेल! सरसों के खेत में छिपाकर उगाई जा रही थी अफीम और गांजा, पुलिस ने दबोचा.

0

नीमच पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी पर शिकंजा कसते हुए 4000 स्क्वायर फीट में उगाई जा रही अफीम और गांजे की खेती पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस ने शिवपुरिया जंगल में अफीम और गांजे की खेती पकड़ी

नीमच पुलिस ने 4000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में हो रही अवैध मादक पदार्थ खेती पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार।

The Game of Illegal Farming! Opium and Cannabis Were Being Grown Hidden in Mustard Fields, Police Nabbed the Culprit.

Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.

नीमच जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में हो रही अफीम और गांजे की अवैध खेती पकड़ी। शिवपुरिया जंगल में सरसों की फसल के बीच छुपाई गई थी अवैध फसल। पुलिस ने 1.6 किलो अफीम, 144 किलो गांजा और 280.5 किलो अफीम डोडा जब्त किया।

नीमच। कुकड़ेश्वर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम और गांजे की अवैध खेती पकड़ी है। जानकारी के अनुसार, शिवपुरिया के जंगल में एक किसान ने सरसों की फसल के बीच अवैध रूप से अफीम और गांजे की खेती कर रखी थी।

पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को शिवपुरिया चक्कीवाला के जंगल में दबिश दी और मौके से 1 किलो 600 ग्राम अफीम, 144 किलो सूखा गांजा और 280.5 किलो अफीम डोडा जब्त किया।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले में रोडीलाल (50) पिता सोजी बंजारा, निवासी शिवपुरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

4000 स्क्वायर फीट में कर रहा था अवैध खेती

नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि आरोपी रोडीलाल बंजारा ने करीब 4000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में अफीम और गांजे की खेती कर रखी थी। आरोपी इस मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री भी करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.