MP SAMVAAD LOGO 2

गांजा तस्करी का पर्दाफाश! कटनी पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा.

0

कटनी पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान 773 ग्राम गांजा के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज।

कटनी पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान 773 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को पकड़ा

कुठला पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान 8,000 रुपये के अवैध गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।

Revealed: Ganja Smuggling! Katni Police Caught the Suspect.

Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.

कटनी। कुठला पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मदनपुरा रोड इंडस्ट्रियल एरिया के पीछे एक संदिग्ध व्यक्ति मिला, जो पुलिस को देखकर घबराने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम राम भरोस परौहा, पिता विश्वनाथ उर्फ विषेश्वर प्रसाद परौहा, उम्र 54 वर्ष, निवासी झुकेही, थाना अमदरा, जिला मैहर बताया।

पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास थैले में रखी एक पन्नी से 773 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,000 आंकी गई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर उसके खिलाफ अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने के आरोप में मामला दर्ज किया।

इस पूरी कार्रवाई में कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक ताहिर खान, नंदकिशोर, सुनील पांडेय, आरक्षक मनोज सिंह राजपूत और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.