MP SAMVAAD LOGO 2

ग्राम गनियारी में पुलिस का छापा, 65 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार.

0

Madhavnagar police raided Gram Ganiyari, seizing 65 liters of illegal liquor and arresting the accused. Read the full story here.

Police officials seizing 65 liters of illegal Mahua liquor during a raid in Gram Ganiyari

Police raid in Gram Ganiyari, 65 liters of illegal Mahua liquor seized, accused arrested.

Police Raid in Gram Ganiyari: 65 Liters of Illegal Liquor Seized, Accused Arrested.

कटनी, माधवनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और विक्रय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी उप निरीक्षक रूपेन्द्र सिंह ने किया।

ग्राम गनियारी में छापा, आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में, माधवनगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम गनियारी में नदी के उस पार घिनौची रोड के किनारे छापा मारा। यहां आरोपी सुशील नरगढ़िया को अपने खेत में बनी मड़िया (झोपड़ी) में अवैध रूप से महुआ की कच्ची शराब बनाते और बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया

65 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

आरोपी सुशील नरगढ़िया पिता बुद्धू नरगढ़िया (उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम करहिया, हाल निवासी ग्राम गनियारी, थाना माधवनगर) के कब्जे से 05 प्लास्टिक के गुम्मों में भरी कुल 65 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 26,000 रुपये बताई जा रही है।

आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में उसका कृत्य अवैध शराब निर्माण और बिक्री का पाया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक उपेन्द्र राजपूत के कुशल नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक शोभनाथ शर्मा, कमलेश बैरागी, आशीष श्रीवास, कृष्ण कुमार तिवारी, आरक्षक लोकेन्द्र, सुभाष और रणविजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.