MP SAMVAAD LOGO 2

अतुल वराडे बने युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष: अखिल भारतीय गढ़वाल समाज महासभा की बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न

0

Atul Varade, along with his supporters, after being appointed as the Youth Cell President of the All India Garhwal Society, aiming to drive youth empowerment and community development.

Atul Varade standing with his supporters, celebrating his appointment as Youth Cell President

Atul Varade with his supporters after being appointed as the Youth Cell President

Atul Varade Appointed Youth Cell President: All India Garhwal Society Meeting Successfully Concludes.
28 फरवरी को मनाया जाएगा गढ़वाल स्थापना दिवस व 30 मार्च को मनाया जाएगा हिन्दू नववर्ष

Sharad Dhaneshwar, Balaghat, MP Samwad.
अखिल भारतीय गढ़वाल समाज महासभा अध्यक्ष सचेन्द्र सिलेकर एवम सचिव रविशंकर अजीत द्वारा संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया गया कि 5 जनवरी 2025 को अखिल भारतीय गढ़वाल समाज महासभा की कार्यकारणी बैठक रविशंकर अजीत के निज निवास बड़ी पनबिहरी (लालबर्रा) जिला बालाघाट में सम्पन्न हुई।
अखिल भारतीय गढ़वाल समाज महासभा अध्यक्ष सचेन्द्र सिलेकर तथा पदाधिकारियों एवम उपस्थित जनों द्वारा सर्वप्रथम विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया,तत्पश्चात अखिल भारतीय गढ़वाल समाज महासभा के संगठनकर्ता एवम महासभा के प्रथम अध्यक्ष ब्रम्हलीन मुरारी लाल ब्रम्हे जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया गया।
अखिल भारतीय गढ़वाल समाज महासभा अध्यक्ष सचेन्द्र सिलेकर द्वारा अखिल भारतीय गढ़वाल समाज महासभा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के लिए श्री अतुल वराडे का नाम प्रस्तावित किया गया जिसका समर्थन हरिपाल धानेश्वर,गणेश वराडे,संजय कंचनवार,बसंत दिनेवार,विष्णु धानेश्वर,रविशंकर अजीत,मुकेश सोलंकी,शिवलाल अजीत,श्याम बनवाले एवम बैठक में उपस्थित सभी जनों द्वारा किया गया। सभी की आम सहमति से अखिल भारतीय गढ़वाल समाज महासभा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री अतुल वराडे को बनाया गया।
बैठक में अध्यक्ष सचेन्द्र सिलेकर द्वारा 28 फरवरी 2025 को गढ़वाल स्थापना दिवस पनबिहरी अमराई में बनाये जाने तथा 30 मार्च 2025 को हिन्दू नव वर्ष लालबर्रा में मनाए जाना प्रस्तावित किया गया जिसका समर्थन महासभा के सभी पदाधिकारियों एवम जितेंद्र गोयल,परमानन्द नागेश्वर, खैरलाल बघेल,सुखचंद नागेश्वर, केशव अजीत,राजकुमार ब्रम्हे, रेखा धानेश्वर,प्रेमलता सूर्यवंशी, रूखमणी. अजीत,अनुसुइया बनवाले,ममता ब्रम्हे,शकुन नागेश्वर,लक्ष्मी नागेश्वर,बबली नागेश्वर,गीता ब्रम्हे,मागीन बाई ब्रम्हे,चंद्रकला नागेश्वर,राधिका एवम उपस्थित सभी जनों द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.