MP SAMVAAD LOGO 2

बहोरीबंद में, उप स्वास्थ्य केंद्र में लटकता रहता है ताला, स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल

0
IMG-20241119-WA0016

In Bahoriband, the Sub Health Center remains locked, health services are in a bad state

Special Correspondent, Katni, Madhya Pradesh

बहोरीबंद/कटनी
कटनी। लचर कार्यप्रणाली के चलते ग्रामीण परेशान हैं विभागीय उदासीनता के कारण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को नही मिल पाता।
मिली जानकारी के मुताबिक ताजा मामला बहोरीबंद विकासखण्ड अंतर्गत नवीन उपस्वास्थ्य केंद्र नीमखेड़ा का सामने आया है। जहां 49 लाख रुपये की लागत राशि से उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया। ग्रामीणों ने बताया जिसका लोकार्पण 21 सितंबर 2023 को विधायक प्रणय पांडेय के द्वारा किया गया। लोकार्पण होने के बाद आसपास के 5 हजार ग्रामीणों को आस जागी थी कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय नही करनी पड़ेगी। लेकिन 13 माह के समय बीत जाने के बाद भी अब तक नवीन उपस्वास्थ्य केंद्र शोपीस बना हुआ है। जहां उपचार के लिए आने वाले ग्रामीणों को बिना उपचार ही वापस लौट जाना पड़ता है। उप स्वास्थ्य केन्द्र पर आए दिन ताला लटकता नजर आता है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां नियमित चिकित्सक की पदस्थापना नही है। जिस कारण किसी को अतिरिक्त जवाबदेही दी गई। जो सप्ताह मैं एक-दो दिन उपस्वास्थ्य केंद्र का ताला खुलता है। जिसके कारण लोगों को प्राथमिक उपचार की सुविधा नहीं मिल पाती है। उपचार के लिए लंबी दूरी तय कर ग्रामीणों को बहोरीबंद या स्लीमनाबाद जाना पड़ता है या फिर झोलाछाप डॉक्टरों से उपचार करवाना पड़ता है। अब देखना यह होगा कि कब तक लाभ मिल पाता है

इनका कहना है-

डॉ आंनद अहिरवार बीएमओ बहोरीबंद नीमखेड़ा नवीन उपस्वास्थ्य केंद्र मैं चिकित्सक स्टाफ की पदस्थापना को लेकर विभागीय स्तर पर पत्राचार किया गया है। राज्य स्तर से पदस्थापना की जानी है। जब तक स्वास्थ्य सुविधाये ग्रामीणों को बेहतर मिल सके। इसके लिए जो स्टाफ अन्य स्वास्थ्य केंद्रों मैं है। उन्ही की सहायता से स्वास्थ्य कामकाज संचालित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.