MP SAMVAAD LOGO 2

नोरा फतेही के इट्स ट्रू गाने को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

0

मुंबई,

अफ्रीकन म्यूजिक स्टार सीकेएवाय के साथ मिलकर म्यूजिक आर्टिस्ट नोरा फतेही ने नया गाना इट्स ट्रू रिलीज़ किया है। इस गाने को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी धूम मची हुई है। यह गाना सीकेएवाय के एल्बम ‘इमोशन्स’ का हिस्सा है, जिसमें ओलामाइड और टाइडोलासाइन जैसे अन्य बड़े आर्टिस्ट भी शामिल हैं। गाने में नोरा की आकर्षक आवाज और स्टाइलिश परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया है। इट्स ट्रू एक मेलोडियस ट्रैक है, जिसमें शानदार लिरिक्स और धुन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

नोरा ने इस गाने को प्रमोट करते हुए सीकेएवाय के साथ बिलबोर्ड पर भी नजर आईं। उनके इंस्टाग्राम पर 47 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जिन्होंने गाने के रिलीज़ पर जमकर प्रतिक्रिया दी। गाने का लिंक भी नोरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। नोरा फतेही की म्यूजिकल जर्नी पहले ही कई हिट्स से भरी रही है। तंजानियाई आर्टिस्ट रेवनी के साथ उनका पहला हिट गाना पेपेटा था, जिसके बाद उन्हें फीफा एंथम लाइट द स्काई में भी अपनी परफॉरमेंस के लिए खूब सराहना मिली। उनका ट्रैक डर्टी लिटिल सीक्रेट एक बड़ा हिट रहा, जिसने 33 मिलियन से अधिक स्ट्रीम्स हासिल किए थे। नोरा केवल म्यूजिक ही नहीं, बल्कि फैशन की दुनिया में भी धूम मचा रही हैं। हाल ही में उन्होंने पेरिस फैशन वीक 2024 में अपना डेब्यू किया, जहाँ वह लुइ वुइटन शो में नज़र आईं। इंटरनेशनल स्टार्स ज़ेंडाया और ब्लैकपिंक की लिसा के साथ उनकी उपस्थिति ने ग्लोबल लेवल पर उनकी पॉपुलैरिटी को और बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.