MP SAMVAAD LOGO 2

भारतीय मौसम विभाग ने दी चेतावनी, साउथ इंडिया में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा, भारी बारिश का अलर्ट

0

नई दिल्ली
देश के कुछ हिस्सों में जहां ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून के लौटने से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि साउथ इंडिया में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा, जिससे अगले कुछ दिनों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।

चक्रवाती तूफान का असर
बंगाल की खाड़ी में 22 अक्टूबर के आसपास एक नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसका असर दक्षिण भारत के कई राज्यों पर पड़ेगा, जहां 3-4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होगी। चक्रवातीय हवाओं का दबाव 20 अक्टूबर को उत्तरी अंडमान सागर पर बनेगा, जो कर्नाटक, रायलसीमा और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर असर डालेगा।

55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश
तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में 18 से 24 अक्टूबर के बीच जमकर बारिश होगी। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी 23-24 अक्टूबर को भारी बारिश के आसार हैं।

मैदानी इलाकों में सूखा
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, साउथ में हो रही बारिश की वजह से उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के आसार हैं, जिससे ठंड का प्रभाव तेज़ होगा।

तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट
बता दें कि, देश में कुछ हिस्सों में ठंड शुरू हो गई है, लेकिन दक्षिण भारत के राज्यों में अब भी भारी बारिश हो रही है। 22 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने से साउथ इंडिया में तेज बारिश और हवाओं का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.