MP SAMVAAD LOGO 2

उद्धव ठाकरे अस्पताल में एडमिट, हार्ट की विस्तृत जांच के बाद डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी की

0

नई दिल्ली
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उन्हें मुंबई के रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत सुबह बिगड़ गई थी, जिसके बाद अस्पताल लाया गया। उनके हार्ट की विस्तृत जांच के बाद डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी का फैसला लिया। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि उद्धव ठाकरे को सुबह 8 बजे ही अस्पताल लाया गया था। उन्हें बेचैनी की शिकायत थी, जिसके बाद चेकअप किया गया तो एंजियोप्लास्टी की जरूरत महसूस हुई। उनके हार्ट में ब्लॉकेज की शिकायत थी। इसी के चलते उनकी आज ही एंजियोप्लास्टी कर दी गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार 12 अक्टूबर को दशहरे की रैली के बाद से ही उद्धव ठाकरे असहज महसूस कर रहे थे। उस रैली में उद्धव ठाकरे ने राज्य की महायुति सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला था। बता दें कि 2016 में भी उद्धव ठाकरे को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। तब उनके एंजियोग्राफी टेस्ट हुए थे। यही नहीं इससे पहले भी दो बार उद्धव ठाकरे की एंजियोप्लास्टी जुलाई और नवंबर 2012 में हो चुकी है। तब उनके हार्ट की तीन आर्टरिज ब्लॉक थीं। इसी के चलते उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। करीबी सूत्रों के अनुसार उनका हार्ट करीब 60 फीसदी तक ब्लॉक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.