MP SAMVAAD LOGO 2

चेचन्या में ईंधन केंद्र में धमाका, जिनेवा में संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे स्पीकर बिरला

0

जिनेवा.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अगले हफ्ते जिनेवा में होने वाली 149वीं अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) महासभा में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। बिरला के साथ राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश व संसद के दोनों सदनों के अन्य सदस्य भी होंगे। सोमवार को बिरला जिनेवा में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे।

बिरला महासभा को एक अधिक शांतिपूर्ण और टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग विषय पर संबोधित करेंगे। वे संगठन की सर्वोच्च निर्णायक इकाई, आईपीयू की गवर्निंग काउंसिल की बैठकों में भी भाग लेंगे। आईपीयू में 180 सदस्य संसद व 15 सहयोगी सदस्य शामिल हैं, जो चीन, भारत, इंडोनेशिया, केप वर्दे, सैन मैरिनो व पलाऊ जैसे कई देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

चेचन्या में ईंधन केंद्र में विस्फोट, चार की मौत
रूसी प्रांत चेचन्या की राजधानी ग्रोज्नी में एक ईंधन केंद्र में शनिवार को हुए धमाके में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ईंधन केंद्र में धमाके के बाद आग फैल गई, जिसमें पांच अन्य लोग झुलस गए। चेचन्या के नेता रमजान कादीरोव ने एक बयान में कहा कि वह मामले की निगरानी कर रहे हैं।

शांति सैनिकों ने महिलाओं को गर्भावस्था पर दिए सुझाव
दक्षिण सूडान के विवादित क्षेत्र अबेई में संयुक्त राष्ट्र के अंतरिम सुरक्षा बल के तहत भारतीय सैनिकों ने ग्रामीण महिलाओं को गर्भावस्था देखभाल के बारे में जागरूक किया। कैप्टन जसप्रीत कौर व मेजर अभिजीत एस के नेतृत्व में 33 महिलाओं को स्वस्थ गर्भावस्था के लिए अहम सुझाव दिए गए। उन्होंने भारतीय सैनिकों की सराहना की व आगे भी ऐसे सत्रों की मांग की, क्योंकि उन्होंने बहुत कुछ नया सीखा।

नोबेल विजेताओं ने परमाणु युद्ध के प्रति किया आगाह
शांति का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले समूह के नेताओं ने शनिवार को परमाणु युद्ध के बढ़ते खतरे के प्रति आगाह किया और परमाणु हथियारों को नष्ट करने की अपील दोहराई। 1945 में हिरोशिमा व नागासाकी पर अमेरिकी परमाणु हमले में जीवित बचे तथा निहोन हिदांक्यो समूह के सह-प्रमुख शिगेमित्सू तानाका ने कहा, अतंरराष्ट्रीय स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। युद्ध हो रहे हैं। देश परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे रहे हैं। मुझे डर है कि हम मानवजाति आत्मविनाश के रास्ते पर हैं। इसे रोकने का एकमात्र उपाय परमाणु हथियारों को खत्म करना है। परमाणु हमले में जीवित बचे लोगों को पुरस्कृत करते हुए नॉर्वे की नोबेल समिति ने शुक्रवार को निहोन हिदांक्यो को शांति पुरस्कार देने का एलान किया था। समूह परमाणु हथियारों  के खात्मे के लिए दशकों से प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.