MP SAMVAAD LOGO 2

18 अक्टूबर को फिर से रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म सिंघम

0

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म सिंघम 18 अक्टूबर को फिर से रिलीज होगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'सिंघम' वर्ष 2011 में रिलीज हुयी थी। सिंघम की सीक्वल 'सिंघम रिटर्न्स' वर्ष 2014 में रिलीज हुई थी।अब फिल्म 'सिंघम अगेन' इस वर्ष दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इससे पूर्व सिंघम फिर से 18 अक्टूबर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी।

रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म सिंघम का एक पोस्टर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, दीवाली पर अपनी पूरी ताकत के साथ आने से पहले! अनुभव करें कि यह सब फिर से कैसे शुरू हुआ था। मास अगेन का फिर से अनुभव करें। फिर से एक्साइटमेंट लेवल को हाई कर लें सिंघम अगेन से पहले एक बार फिर सिंघम को थियेटर्स में देखें.. 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है।

अजय देवगन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी फिल्म 'सिंघम' सिनेमाघरों में फिर से 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'आली रे आली आता तुमची बारी आली… मूवी वापस देखने की। सिंघम थिएटर में दोबारा रिलीज हो रही है। सिंघम अगेन में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.