MP SAMVAAD LOGO 2

धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक कपड़ों में पहुंची मॉडल, लोगो ने सुनाई खरी -खरी

0

कोलकाता

धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक कपड़ों का मामला एक बार फिर सामने आया है। ताजा घटना कोलकाता की है, जहां सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के कपड़ों पर बवाल मच गया। पंडाल में इस तरह जाने के चलते सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। खबरें हैं कि तस्वीर में नजर आ रहीं हेमश्री भद्रा साल 2016 में मिस कोलकाता का खिताब भी जीत चुकी हैं।

Instagram पर भद्रा के आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें वह कुछ अन्य महिलाओं के साथ नजर आ रही हैं। इससे जुड़ा एक फोटो सन्नति मित्रा नाम की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने शेयर किया है। खास बात है कि भद्रा को इंस्टाग्राम पर करीब 9 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मित्रा को फॉलो करने वालों की संख्या 16 लाख के करीब है।
जान से मारने की धमकी

सोशल मीडिया यूजर्स इन पोस्ट्स पर काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने तो तीनों महिलाओं को जान से मारने तक की धमकी दे दी है। एक यूजर ने लिखा, 'आपको शर्म आनी चाहिए।' मित्रा की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'आप एक नए ट्रेंड की शुरुआत कर रही हैं। कल को और भी लड़कियां ऐसे जाएंगी, क्या यह सही है। आप खुद सोचिए।' सोशल की जनता ने उन्हें घर में ऐसे कपड़े पहनने की सलाह दी।

एक यूजर ने कहा, 'हम जानते हैं कि क्या पहनना है और क्या नहीं यह आपकी च्वाइस है, लेकिन देवी के आसपास ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए।' एक यूजर ने कहा, 'यह बहुत ही अपमानजनक है। हमेशा मंदिर में अपना सिर ढंकना चाहिए।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.