MP SAMVAAD LOGO 2

बुधनी सीट उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को प्रभारी बनाया

0

भोपाल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान का गढ़ मानी जाती है। यहां उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने इछावर विधानसभा से विधायक और प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को विस सीट का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को सह प्रभारी बनाया है।

कांग्रेस ने इन्हें दी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने भी बुधनी उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को प्रभारी और इछावर से पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

दोनों नेताओं की प्रतिष्ठा का रहेगा सवाल
गौरतलब है कि बुधनी में शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल को छोड़कर इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने पांच-पांच बार चुनाव जीते हैं। अब इस सीट से शिवराज सिंह चौहान प्रत्याशी नहीं रहेंगे, ऐसे में कांग्रेस को अपनी जीत की संभावना दिख रही है। यह सीट इछावर के विधायक व मंत्री करण सिंह वर्मा और पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनेगी।

भाजपा के पास प्रत्याशियों की फौज, कांग्रेस को तलाश
बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के पास प्रत्याशियों की लंबी सूची है। हर भाजपा नेता खुद को शिवराज सिंह चौहान का करीबी मानता है। वहीं, कांग्रेस को इस सीट पर एक जीताऊ उम्मीदवार की तलाश है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने अभिनेता विक्रम मस्ताल को मैदान में उतारा था, जो शिवराज सिंह चौहान से करीब 1 लाख मतों से चुनाव हार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.