MP SAMVAAD LOGO 2

भीषण गर्मी का दौर जारी: जून में हीट वेव के दिन दोगुने होंगे, मानसून ने खोई गति

0

extreme heat continues: Heat wave days will double in June, monsoon loses momentum

केरल से पूर्वोत्‍तर पहुंचने के बाद मानसून ने अपनी गति खो दी गई है। जिसके चलते लोगों को बारिश के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

  • मानसून को लेकर बुरी खबर
  • बारिश के लिए करना होगा इंतजार
  • पूर्वोत्‍तर जाकर मानसून ने खोई गति

नई दिल्ली। देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है, हालांकि मानसून के केरल पहुंचने के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मौसम विभाग की हाल ही में इसको लेकर बुरी खबर दी है।

दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार मानसून केरल पहुंचने के बाद पूर्वोत्तर के राज्यों में आगे बढ़ा, लेकिन अब इसने अनी गति खाे दी है, ऐसे में जिन राज्यों में सामान्य तौर पर केरल के बाद मानसून आ जाता है, उन्हें अब बारिश के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा। इन राज्यों में महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्य भी शामिल हैं। इसके अलावा यह खबर उन राज्यों के लिए भी चिंताजनक है, जहां लोग तेज गर्मी और लू का सामना कर रहे हैं।

मौसम विभाग की मानें तो मानसून को फिलहाल रफ्तार पकड़ने में और समय लगेगा। जिसके बाद कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। ऐसे में दक्षिण महाराष्ट्र और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में मानसून के पहुंचने में देरी हो सकती है।

किसी भी राज्‍य के लिए रेल अलर्ट नहीं

गर्मी को लेकर फिलहाल राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी राज्‍य के लिए रेड अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि कुछ राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें लंबे समय तक धूप में न रहने, पर्याप्त पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब हरियाणा सहित पूर्वोत्‍तर के कुछ राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हीटवेव से 40 लोगों की मौत
देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इसी के चलते शुक्रवार को गर्मी की वजह से करीब 40 लोगों ने दम तोड़ दिया है। बताया गया कि इनमें से करीब 25 लोग उत्तर प्रदेश और बिहार में चुनावी ड्यूटी में तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.