बसें सड़क पर, टेंडर कागज़ पर! सुगम परिवहन सेवा में ‘पहले काम, फिर प्रक्रिया’ पर सवाल.
Buses on the Road, Tender Still on Paper! Questions Raised Over “Work First, Process Later” in Sugam Parivahan Seva.

MP संवाद समाचार, भोपाल।
Special Correspondent, Harishankar Parashar, Bhopal, MP Samwad News.
21 साल बाद सरकारी बस सेवा की वापसी को सरकार उपलब्धि बता रही है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के नाम पर नए रूट, इलेक्ट्रिक बसों और बेहतर सार्वजनिक परिवहन के दावे हो रहे हैं। लेकिन सेवा शुरू होते ही प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
टेंडर अभी खुला, काम सड़क पर दिख रहा
मामला बसों पर लगे Reflective Tape और Rear Marking Plate का है। MPYPIL ने 21 सितंबर 2026 को EOI (क्रमांक MPYPIL/EOI/2026/702) जारी कर इसी काम की सप्लाई व फिटमेंट के लिए एजेंसियों के एम्पैनलमेंट हेतु प्रस्ताव मांगे हैं। प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे है। यानी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, फिर भी सड़क पर चल रही बसों पर यही काम दिखाई दे रहा है।
कौन सा आदेश, कौन सी एजेंसी, किसे भुगतान?
सवाल सीधे हैं। क्या अलग वर्क ऑर्डर जारी हुआ? क्या कोई पुराना अनुबंध मौजूद था? क्या उद्घाटन के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई? और अगर सरकारी धन खर्च हुआ, तो भुगतान किस आधार पर और किसे किया गया? उपलब्धि का असली पैमाना केवल उद्घाटन नहीं, हर खर्च और हर प्रक्रिया का साफ हिसाब है।
परिवहन विभाग से चार जवाब
- बसों पर Reflective Tape और Rear Marking कब लगाया गया?
- 21 सितंबर के बाद लगा, तो किस आदेश के तहत?
- उससे पहले लगा, तो किस अनुबंध या प्रक्रिया के तहत?
- काम किस एजेंसी ने किया और भुगतान राशि क्या है?
दस्तावेज ही बताएंगे कि मामला सामान्य प्रक्रिया का है या टेंडर और वास्तविक काम के बीच अंतर है। सवाल पूछना किसी को दोषी ठहराना नहीं, प्रक्रिया की जांच है। जनता को जानने का हक है कि बसें सड़क पर उतरने से पहले हर काम का आधार क्या था।
Legal Disclaimer: This report is based on publicly available tender notice details, field observations and information available at the time of publication. The questions raised herein are in the public interest and do not constitute an allegation of wrongdoing against any individual, agency or department. The concerned authorities have not yet responded, and their version will be published upon receipt.