MP SAMVAAD LOGO 2

कटनी: सरकारी अस्पताल में 159 भर्तियां — “दक्षिणा” लेकर नौकरी बांटने के आरोप, CMHO बोले “जांच जारी है”

0

Katni Govt Hospital Recruitment Scam: 159 Jobs Allegedly Sold for Cash — CMHO Confirms Probe Launched.

कटनी जिला अस्पताल आउटसोर्स भर्ती घोटाला — 159 पदों पर दक्षिणा लेकर नौकरी के आरोप मध्यप्रदेश
कटनी जिला चिकित्सालय में कमांडो इंट्रोल सिक्योरिटी फोर्स के माध्यम से हुई 159 भर्तियों पर घोटाले के आरोप — MP संवाद

Special Correspondent, Katni, MP Samwad News |

कटनी/भोपाल.

भर्ती में “पैसे लो, नौकरी दो” का खेल?

कटनी जिला स्वास्थ्य विभाग में कमांडो इंट्रोल सिक्योरिटी फोर्स कंपनी के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर की गई 159 भर्तियों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। डाटा एंट्री ऑपरेटर, कुक, हेल्पर, स्वीपर, सपोर्ट स्टाफ, कंप्यूटर ऑपरेटर और मल्टीटास्क वर्कर के इन पदों पर चयन के लिए कथित रूप से अभ्यर्थियों से “दक्षिणा” वसूली गई। भर्ती प्रक्रिया में पैसे के लेन-देन और विभागीय मिलीभगत के आरोपों ने पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

दस्तावेज सार्वजनिक करो — जांच कराओ!

स्थानीय नागरिकों और अभ्यर्थियों ने मांग उठाई है कि भर्ती से जुड़े सभी दस्तावेज, चयन सूची, मेरिट प्रक्रिया और कंपनी व स्वास्थ्य विभाग के बीच हुए अनुबंध को सार्वजनिक किया जाए। सवाल सीधा है — यदि भर्ती पारदर्शी थी, तो रिकॉर्ड छुपाने की क्या जरूरत? उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो रही है।

CMHO बोले — “जांच हो रही है, जॉइनिंग रोकी”

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर ने स्वीकार किया कि भर्ती में लेन-देन की बात सामने आई है और जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने तक किसी भी चयनित अभ्यर्थी की जॉइनिंग नहीं होगी। अब देखना यह है कि जांच महज खानापूर्ति बनती है या दोषियों तक पहुंचती है।

Legal Disclaimer
The allegations mentioned in this news report are based on information received from sources and statements made by local residents. These allegations have not been independently verified by MP Samwad. The report does not intend to defame any individual, organization, or institution. The accused/concerned parties have the right to present their version. MP Samwad is committed to fair, balanced, and responsible journalism. If any party has objections to the content, they may contact us at mpsamwad.com for correction or clarification. This report is published in public interest.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.