MP SAMVAAD LOGO 2

दिन में खुदाई, रात में चोरी—लाल पहाड़ी पर अवैध खनन का खेल.

0

Digging by day, theft by night — illegal mining game on Lal Pahadi.

Special Correspondent, Katni, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, कटनी। शहर के बीचो-बीच स्थित बेशकीमती लाल पहाड़ी, जो लगभग 300 एकड़ में फैली हुई है, इन दिनों अवैध उत्खनन का केंद्र बन गई है। प्रशासन की नाक के नीचे खनिज माफिया इस पहाड़ी को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, थाना माधवनगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित इस पहाड़ी में बॉक्साइट और लेटराइट जैसी मूल्यवान खनिज संपदा प्रचुर मात्रा में मौजूद थी, लेकिन अब खनिज विभाग की कथित मिलीभगत से इसका अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।

बरगवां क्षेत्र में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कार्यालय के पीछे से लेकर अन्य स्थानों तक, जहां भी मौका मिलता है, माफिया खुदाई शुरू कर देते हैं। दिन के समय मजदूरों से खुदाई करवाई जाती है और रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से अवैध परिवहन किया जाता है।

सूत्रों के अनुसार, प्रतिदिन 10 से 15 ट्रॉली बॉक्साइट और लेटराइट का अवैध परिवहन किया जा रहा है।

रात के अंधेरे में मुरूम का अवैध उत्खनन

माधवनगर थाने के पीछे एक बार फिर मुरूम के अवैध उत्खनन का खेल शुरू हो गया है। आरोप है कि सत्ता से जुड़े कुछ खनन माफिया बड़ी मशीनों के माध्यम से रात में खुदाई कर रहे हैं और हाईवा व डंपर से परिवहन किया जा रहा है।

हैरानी की बात यह है कि थाने से कुछ ही दूरी पर हो रहे इस अवैध कार्य पर न तो पुलिस कार्रवाई कर रही है और न ही खनिज विभाग।

कई क्षेत्रों में सक्रिय माफिया

कुठला थाना क्षेत्र सहित इंद्रानगर, ग्राम टिकरिया, शाहनगर रोड आदि क्षेत्रों में भी मुरूम का अवैध उत्खनन जारी है। इससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है।

पर्यावरण और राजस्व दोनों को नुकसान

कटनी जिले में खुलेआम खनिज संपदा का दोहन हो रहा है। मुरूम, रेत और पत्थर का अवैध उत्खनन न केवल शासन को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंचा रहा है।

शासकीय भूमि पर अवैध उत्खनन

जानकारी के अनुसार, यह अवैध उत्खनन शासकीय भूमि पर किया जा रहा है। दिन-रात जेसीबी और पोकलिन मशीनों से खुदाई की जा रही है, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले यह काम रात में होता था, लेकिन अब दिन-रात जारी है। विरोध करने पर धमकियां मिलने की भी बात सामने आई है।

इन क्षेत्रों में हो रहा अवैध उत्खनन

  • माधवनगर थाना क्षेत्र
  • इंद्रानगर
  • ग्राम टिकरिया
  • ग्राम पौंसरा
  • कैलवाराकला
  • कैलवाराखुर्द
  • इमलिया

प्रशासन का बयान

अवैध उत्खनन को लेकर कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा है कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.