cropped-mp-samwad-1.png

कटनी में गैस सिलेंडर को लेकर हंगामा! एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा.

0

Uproar over gas cylinders in Katni! Consumers vent anger outside the agency.

Special Correspondent, Katni, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, कटनी। जिले में गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी उस समय खुलकर सामने आ गई, जब शहर की पुरुषोत्तम एचपी गैस एजेंसी के बाहर ग्राहकों ने जमकर हंगामा कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग एजेंसी के सामने इकट्ठा होकर नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को पिछले कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंचे, जिसके चलते एजेंसी के बाहर लंबी कतार लग गई। घंटों इंतजार के बाद भी जब कई उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिला, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और एजेंसी के सामने हंगामा शुरू हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह से ही एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ लगने लगी थी। महिलाओं और बुजुर्गों सहित कई लोग लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन गैस वितरण की धीमी व्यवस्था के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी में समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

हंगामे के दौरान कई उपभोक्ताओं ने एजेंसी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आगे भी ऐसी स्थिति बन सकती है। फिलहाल एजेंसी प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

प्रशासन की सफाई

गैस सिलेंडर को लेकर सामने आई इस स्थिति के बाद कलेक्टर आशीष तिवारी ने नागरिकों से अपील की है कि जिले में गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
वहीं खाद्य अधिकारी सज्जन सिंह परिहार ने भी कहा है कि नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें। उनके अनुसार जिले में गैस आपूर्ति को लेकर कोई गंभीर समस्या नहीं है, फिर भी यदि कहीं असुविधा हो रही है तो उसे जल्द ही दूर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.