cropped-mp-samwad-1.png

गुना कोषालय में करोड़ों के स्टाम्प गायब, डबल लॉक सिस्टम भी फेल.

0
Guna treasury stamp scam audit reveals crores missing and double lock system failure in Madhya Pradesh government office

गुना जिला कोषालय में करोड़ों के स्टाम्प गायब होने का मामला उजागर

Crores worth of government stamps missing from Guna treasury, even the double-lock system fails.

Special Correspondent, Richa Tiwari, Guna, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, गुना। जिला कोषालय की सुरक्षा और जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए शासकीय स्टाम्प घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करोड़ों रुपये के स्टाम्प स्टॉक में गड़बड़ी मिलने के बाद कैंट थाना पुलिस ने सहायक ग्रेड-3 (खंजाची) केशव वर्मा के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस कोषालय में ‘डबल लॉक सिस्टम’ को सबसे सुरक्षित व्यवस्था माना जाता है, वहीं बिना अनुमति, बिना कंप्यूटर एंट्री और बिना पावती के स्टाम्प वेंडरों को स्टाम्प जारी किए गए।

दिसंबर 2025 में ग्वालियर से आई संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा की टीम की जांच में IFMIS रिकॉर्ड और भौतिक स्टॉक में पहले 3.74 करोड़ रुपये और बाद में 2 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक का अंतर सामने आया।

जांच में यह भी उजागर हुआ कि संबंधित कर्मचारी इस भारी अंतर का कोई ठोस हिसाब नहीं दे सका।

सूत्रों के अनुसार आरोपी ने गलती स्वीकार की है, लेकिन प्रशासन इसे मामूली चूक नहीं बल्कि गंभीर वित्तीय अनियमितता और संभावित घोटाला मान रहा है।

72 पन्नों की ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर अब पुलिस यह भी खंगाल रही है कि इस पूरे स्टाम्प खेल में सिर्फ एक कर्मचारी जिम्मेदार है या फिर कोषालय के भीतर किसी संगठित नेटवर्क ने इस हेराफेरी को अंजाम दिया।

गुना जिला कोषालय में सामने आया यह मामला न केवल सरकारी खजाने की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि आंतरिक नियंत्रण व्यवस्था की पोल भी खोलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.