cropped-mp-samwad-1.png

सत्ता का नशा: ब्यूटी पार्लर संचालिका से मारपीट, भाजपा नेता पर FIR.

0
Satna BJP leader assault case beauty parlour operator FIR

Satna में सत्ता के नशे का मामला, भाजपा नेता पर महिला से मारपीट का आरोप

Drunk on power: BJP leader booked in FIR for assaulting a beauty parlour operator.

Special Correspondent, Amit Singh, Satna, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, सतना। जिले के नागौद थाना क्षेत्र में एक महिला ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नागौद मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन और उनके सहयोगी आर.के. नामदेव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही न सिर्फ स्थानीय स्तर पर, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हड़कंप मच गया है। पीड़िता अपनी मां और भाई के साथ थाना नागौद पहुंची और मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता ने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर का संचालन करती है और उसका पार्लर पुलकित टंडन के गोदाम के पास स्थित है।

रात 10 बजे गोदाम बुलाकर मारपीट का आरोप

पीड़िता के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलकित टंडन ने अपने कर्मचारी आर.के. नामदेव के मोबाइल से फोन कर यह कहकर उसे बुलाया कि एक कस्टमर आई है। जब वह वहां पहुंची, तो आर.के. नामदेव उसे गोदाम के अंदर ले गया और कथित तौर पर पुलकित टंडन से मिलवाया।

पीड़िता का आरोप है कि गोदाम के अंदर पुलकित टंडन शराब पी रहे थे। यह देखकर वह बाहर निकलने लगी, तभी आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। बचाव में पीड़िता ने उनका मोबाइल फोन उठाकर फेंक दिया और वहां से भागने लगी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर शराब की बोतल फेंकी और उस पर हमला कर दिया

थप्पड़, धक्का और लोहे की छड़ पर गिराने का आरोप

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ थप्पड़ मारकर मारपीट की और धक्का देकर लोहे की छड़ पर गिरा दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची, तो उसकी मां और भाई मौके पर पहुंचे।

आरोप है कि जब उन्होंने बीच-बचाव किया और घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो पुलकित टंडन और आर.के. नामदेव ने उनके साथ भी मारपीट की

थाने में केस दर्ज, भाजपा ने जारी किया नोटिस

पीड़िता की शिकायत पर नागौद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है।

उधर, मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने के बाद भाजपा संगठन की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। घटना को गंभीरता से लेते हुए भाजपा जिला महामंत्री रमाकांत गौतम ने मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

सवाल जो खड़े होते हैं

यह मामला सिर्फ एक महिला के साथ कथित मारपीट का नहीं, बल्कि सत्ता, रसूख और कानून के डर के खत्म होते जाने पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।
अब देखना यह होगा कि—

  • क्या पुलिस बिना दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई कर पाएगी?
  • क्या भाजपा संगठन नोटिस से आगे ठोस कदम उठाएगा?
  • और क्या पीड़िता को समय पर न्याय मिलेगा?

फिलहाल पूरा मामला जांच के अधीन है, लेकिन वीडियो ने सिस्टम की संवेदनशीलता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.