गडकरी का भरोसा, मोहन का वादा, शिवराज की मांग: विदिशा में विकास का महाकुंभ.
विदिशा में ₹4,400 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण करते केंद्रीय व राज्य के वरिष्ठ नेता।
Gadkari’s assurance, Mohan’s promise, Shivraj’s demand: A grand development conclave in Vidisha.
Special Correspondent, Richa Tiwari, Bhopal, MP Samwad News.
MP संवाद समाचार, विदिशा। मध्यप्रदेश की सड़क कनेक्टिविटी को नई गति देते हुए शनिवार को विदिशा में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को ₹4,400 करोड़ से अधिक की लागत वाली 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और 3 आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों की सौगात दी।
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से भोपाल, विदिशा, सागर, राहतगढ़, ब्यावरा सहित औद्योगिक, कृषि और पर्यटन मार्गों पर यातायात सुगम होगा और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।
ईमानदारी से काम करने वाले नेताओं की कमी है: नितिन गडकरी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि विदिशा की जनता ने शिवराज सिंह चौहान को 12 बार सांसद चुनकर रिकॉर्ड बनाया है।
उन्होंने कहा—
“मैं अपने 90 प्रतिशत काम किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए करता हूँ। अब किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जा दाता भी बनेगा।”
गडकरी ने CNG ट्रैक्टर, हाइड्रोजन ईंधन, कृषि आधारित फ्यूल और पर्यावरण अनुकूल सड़क निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि
“सिर्फ स्मार्ट सिटी नहीं, स्मार्ट विलेज बनाना हमारा लक्ष्य है।”
उन्होंने कहा—
“देश में पैसों की कमी नहीं है, कमी है तो ईमानदारी से काम करने वाले नेताओं की।”
गडकरी ने गिनाईं प्रमुख हाईवे परियोजनाएं
- ग्वालियर–भोपाल–नागपुर हाईवे – ₹40,000 करोड़, 650 किमी
- कोटा–विदिशा–सागर ग्रीनफील्ड हाईवे – ₹16,000 करोड़
- नसरुल्लागंज–रेहटी–बुधनी 4-लेन – ₹1,000 करोड़
गडकरी ने गिनाईं प्रमुख हाईवे परियोजनाएं
नसरुल्लागंज–रेहटी–बुधनी 4-लेन – ₹1,000 करोड़
ग्वालियर–भोपाल–नागपुर हाईवे – ₹40,000 करोड़, 650 किमी
कोटा–विदिशा–सागर ग्रीनफील्ड हाईवे – ₹16,000 करोड़
हर विधानसभा में विकास होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा—
“शिवराज जी जो मांगेंगे, वह मिलेगा। हर विधानसभा में विकास कार्य होंगे।”
उन्होंने रायसेन में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की और बताया कि
केंद्र सरकार को ₹4,500 करोड़ की 50 नई सड़क परियोजनाओं का प्रस्ताव दिया गया है।
शिवराज सिंह चौहान की मंच से बड़ी मांगें
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि
नागपुर–ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग को विदिशा संसदीय क्षेत्र से जोड़ा जाना चाहिए।
उन्होंने मांग रखी—
- नर्मदापुरम–पिपरिया–सुहागपुर–हरदा ग्रीनफील्ड हाईवे
- बुधनी टू-लेन सड़क को फोर-लेन
- खंडवा–जबलपुर (NH-22) हाईवे
- विदिशा–सागर–कोटा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे
उन्होंने कहा—
“पद बदल सकते हैं, लेकिन विदिशा से मेरा जुड़ाव और विकास की प्रतिबद्धता कभी नहीं बदलेगी।”
भविष्य के लिए बड़ा पैकेज
- मध्यप्रदेश को ₹1,600 करोड़ अतिरिक्त
- विदिशा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं को ₹50–50 करोड़
- PWD के 50 सड़क प्रस्तावों पर ₹4,500 करोड़ की स्वीकृति
इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
▪️ रातापानी वन्यजीव क्षेत्र (ओबेदुल्लागंज–इटारसी)
- 4-लेन, 12 किमी | ₹418 करोड़
- टाइगर अंडरपास व साउंड-प्रूफ कॉरिडोर
- 30 मिनट तक का यात्रा समय बचेगा
▪️ देहगांव–बम्होरी मार्ग
- 27 किमी | ₹60 करोड़
- किसानों को मंडियों तक बेहतर पहुंच
इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
▪️ रातापानी वन्यजीव क्षेत्र (ओबेदुल्लागंज–इटारसी)
- 4-लेन, 12 किमी | ₹418 करोड़
- टाइगर अंडरपास व साउंड-प्रूफ कॉरिडोर
- 30 मिनट तक का यात्रा समय बचेगा
▪️ देहगांव–बम्होरी मार्ग
- 27 किमी | ₹60 करोड़
- किसानों को मंडियों तक बेहतर पहुंच
3 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर
सड़क सुरक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा
बगरोद (विदिशा), भापेल व छापरी (सागर)
कुल लागत ₹7.50 करोड़