cropped-mp-samwad-1.png

जबलपुर–मंडला–गोंदिया की आड़ में परसवाड़ा में खपाया जा रहा था धान.

0
Balaghat administration seizing trucks involved in MSP paddy scam

बालाघाट में MSP धान खरीदी घोटाले में पकड़े गए संदिग्ध ट्रक

Under the guise of Jabalpur–Mandla–Gondia route, paddy was being diverted and sold in Paraswada.

Special Correspondent, Anand Tamrakar, Balaghat, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, बालाघाट। समर्थन मूल्य पर किसानों के हक का धान बिचौलियों और व्यापारियों की साजिश का शिकार बनता जा रहा है। बालाघाट जिले में MSP धान खरीदी के नाम पर चल रहे एक बड़े खेल का खुलासा हुआ है, जिसमें अंतरराज्यीय परिवहन की आड़ लेकर धान को अवैध रूप से खरीदी केंद्रों में खपाने की तैयारी थी।

परिवहन अनुमति की आड़ में धोखाधड़ी

जांच में सामने आया कि जबलपुर से मंडला और फिर मंडला से महाराष्ट्र के गोंदिया के नाम पर परिवहन अनुज्ञा जारी कराई गई, लेकिन धान को गोंदिया भेजने के बजाय परसवाड़ा तहसील के धान खरीदी केंद्रों तक पहुंचाने की योजना बनाई गई थी।

एसडीएम की सतर्कता से खुला पूरा खेल

परसवाड़ा एसडीएम श्रीशीष प्यासी की सतर्कता से दिव्या पेट्रोल पंप के पास दो संदिग्ध ट्रकों को रोका गया। जांच में ट्रक क्रमांक MP-09-HH-3261 एवं CG-15-DH-6573 के दस्तावेजों में गंभीर विसंगतियां पाई गईं, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

32 ट्रक, 6163 क्विंटल धान की आशंका

प्रशासनिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस नेटवर्क के जरिए लगभग 32 ट्रकों के माध्यम से 6163 क्विंटल धान अवैध रूप से खरीदी केंद्रों में खपाया जा सकता था। यह आंकड़ा किसानों और शासन—दोनों के साथ हो रही बड़ी धोखाधड़ी की ओर इशारा करता है।

बिचौलिया और व्यापारी बेनकाब

पूछताछ में ग्राम झिरिया निवासी बिचौलिया राजेन्द्र रहांगडाले ने भोरवाही और बघोली खरीदी केंद्रों में धान खपाने की बात स्वीकार की है। मामले में ट्रक चालकों से लेकर व्यापारी तक की संलिप्तता उजागर हुई है।

एफआईआर, जब्ती और आगे सख्ती के संकेत

परसवाड़ा थाने में चार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 1500 बोरियों में से 599 क्विंटल धान जब्त कर चंदना वेयरहाउस में सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

All Rights Reserved for MP Samwad LLP | CoverNews by AF themes.